Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

पंजाब में भाजपा नेत्री और उसके पति ने पत्रकारों के साथ की गुंडागर्दी

मंडी आदमपुर, 10 मई : सत्ता के नशे में चूर भाजपा के नेता आम आदमी तो क्या पत्रकारों को भी नही बख्श रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार देर शाम को सामने आया आदमपुर रेस्ट हाउस में निगरानी समिति की बैठक में जब हिसार लोकसभा क्षेत्र के निगरानी समिति के अध्यक्ष प्रो.मनदीप मलिक व अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं के सामने ही भाजपा नेत्री और उसके पति ने पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

बाद में आदमपुर प्रेस क्लब की हुई बैठक में सभी पत्रकारों ने फैसला किया कि जब तक दोनों दंपति द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी नही मांगी जाती तब तक भाजपा पार्टी के सभी कार्यक्रमों से पत्रकार समाज दूरी बनाए रखेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस घटना की जानकारी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।

खिसयानी बिल्ली खम्भा नोचे
दरअसल 6 मई को आदमपुर की गोपीराम धर्मशाला में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया के सम्मान समारोह में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेत्री जो यहां एक संस्था के स्कूल में प्रिंसिपल भी है ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अधिकतर स्टाफ को समारोह में बुला लिया था। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की आपसी फूट का मामला मीडिया में उजागर होने के बाद इस बैठक मेंं भाजपा नेत्री और उसके पति का पारा चढ़ गया और सबके सामने पत्रकारों को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की कांग्रेस और इनेलो पार्टी के नेताओं ने घोर निंदा की है। 

मीडिया की आवाज को दबाया नही जा सकता  
आदमपुर प्रेस क्लब के प्रधान अमित गोयल ने कहा कि दोनों दंपति नेताओं पर गत वर्ष जुलाई माह में आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर धारा 306 के तहत केस हो चुका है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल और पार्टी के अन्य नेताओं को तुरंत प्रभाव से ऐसे लोगों को पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए।

जारीकर्ता
अमित गोयल
प्रधान
प्रैस क्लब, आदमपुर
9416156973

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन