Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

झारखंड में टीवी पत्रकार तो अब बिहार में हिंदुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ की हत्या

बिहार के सिवान में हिंदुस्तान अख़बार के ब्यूरो चीफ़ राजदेव रंजन की शुक्रवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई. सिवान के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह का कहना है कि पत्रकार को एक रेलवे पुल के पास पत्रकार को दो गोलियां मारी गई हैं. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे. उनकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन हम ये मान कर चल रहे हैं कि हमलावर दो या तीन हो सकते हैं.

उन्होंने बताया कि मृतक पत्रकार राजदेव रंजन के परिजन अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं. परिजनों के बयान लेकर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के नेता शाहनवाज़ हुसैन ने ट्वीट किया, “राजदेव रंजन निर्भीक होकर लिखने वाले पत्रकार थे। बहुत दुख हुआ सुनकर कि उनकी हत्या कर दी गई.” शाहनवाज़ ने इसके बाद दो ट्वीट और किए, “यह जंगल राज नहीं, महा जंगल राज है.” उन्होंने आगे लिखा है, “सिवान के हिन्दुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की हत्या। नीतीश बनारस घूम रहे हैं और बिहार में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ खतरे में है.”

ज्ञात हो कि इसके पहले झारखंड के चतरा जिले में गुरुवार रात को अज्ञात हमलावरों ने एक टीवी पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने गुरुवार रात को छतरा के पत्रकार इंद्रदेव यादव पर चार बार गोलियां दागीं, और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हमला उस समय हुआ, जब इंद्रदेव यादव काम के बाद घर लौट रहे थे। इंद्रदेव एक स्थानीय समाचार चैनल में संवाददाता थे। झारखंड पत्रकार संघ (जेएए) और पत्रकार बिहार मंच एवं अन्य मीडिया संघों ने इस घटना की निंदा की है। जेएए ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए यादव के परिवार के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग भी की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन