Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार को थप्पड़ मारकर भाग निकला एक युवक (देखें वीडियो)

पेरिस में चल रहे जन आंदोलन की लाइव रिपोर्टिंग करने वाली महिला पत्रकार को अचानक पीछे से आए एक नकाब पोश शख्स ने जोरदार थप्पड़ जड़कर मौके से फरार हो गया। इस अप्रत्याशित घटना के बाद कुछ देर तक तो महिला पत्रकार को कुछ समझ में नहीं आया और जब तो वो खुद को संभाल पाती तभी एक दूसरा शख्स कैमरे के सामने आकर तालियां बजाकर भाग गया।

गनीमत थी कि महिला रिपोर्टर को जब नकाबपोश ने थप्पड़ जड़ा तब उसके सिर पर एक हेलमेट था, जिसकी वजह से उसे ज्यादा जोर से चोट नहीं लगी और वह अपने काम में लगी रही। वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग उस रिपोर्टर के प्रति सहानुभूति प्रकट कर रहे हैं। इस मामले पर महिला रिपोर्टर का कहना है कि काम में आने वाली रुकावटों से उसे फर्क नहीं पड़ता। उसका कहना है कि आंदोलन वाली जगहों पर रिपोर्टिंग करने जाते वक्त वह इन चीजों के लिए तैयार रहती है।

पेरिस में उस जगह जमा लोग फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और प्रधानमंत्री मैनुएल वॉल्स के द्वारा बनाए गए नए श्रम कानूनों के खिलाफ अपना गुस्सा दिखा रहे थे। इसके बाद यह आंदोलन इतना हिंसात्मक हो गया कि पुलिस को कार्रवाई करते हुए 87 लोगों को हिरासत में लेना पड़ा। फिलहाल उस नकाब वाले शख्स का पता नहीं चला है।

महिला पत्रकार रसिया टुडे नामक चैनल में कार्यरत है. दुनिया भर के लोग इस महिला पत्रकार की तारीफ कर रहे हैं जो सिर पर मारे जाने और कैमरे के सामने तालियां बजाए जाने के बावजूद डिस्टर्ब न होते हुए अपने काम में जुटी रही. संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें…

https://www.youtube.com/watch?v=kRE8Zi56H3Q

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन