Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार में द टेलीग्राफ के मीडियाकर्मी की बुरी तरह पिटाई

पटना। बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि हाल ही में हुई एक पत्रकार की हत्या के बाद अब एक मीडियाकर्मी पर हमला किया गया है। मीडियाकर्मी को जमकर पीटा गया है जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गया है। घटना पटना के बेली रोड की है जहां द टेलीग्राफ के डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजर राकेश कुमार सिंह को शुक्रवार देर रात गाड़ी ओवरटेक कर रोका गया और जमकर पिटाई की गई।

यह घटना तब हुयी जब राकेश 2 बजे रात में अपना काम खत्म कर घर वापस जा रहे थे तभी बिना नंबर की गाड़ी पर सवार पांच लोगो ने पहले उनकी गाड़ी रोकी फिर उनसे मारपीट कर छोड़ दिया और उनके साथ में मौजूद सुबोध कुमार सिंह को अगवा कर साथ लेते गए। अपराधियो ने उन्हें घंटे भर शहर में घुमाया और मारपीट कर छोड़ दिया। इससे पहले सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन की अपराधियों नें गोली मार कर हत्या कर दी थी वहीं कई अन्य जगहों से भी पत्रकारों को डराने-धमकाने के मामले सामने आए हैं। इस हमले के बाद से एक बार फिर से बिहार के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. sanjib

    May 28, 2016 at 8:25 pm

    Saarey Patrakar ab “Napunshak” ho gaye hain, aisa hi lag raha hai. Koi kahin “Chamchagiri” me vyast hai, to koi “Rupya” kamaaney me. Aise me kuchh ke sath jo ho raha hai, aur baki “Mook-darshak” ki bhanti dekh rahey hain ya mazey le rahey hain. Wey ye nahin jan rahey ki kabhi bhi unki bhi baari aaney wali hai. Badhiya hai, Martey raho ssalon aur dekhte raho ek-dusre ki “durdasha”…. Kuchh mat karo, tumhari “Durdasha” isse bhi Khatarnaak honey wali hai…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन