Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

crypto एक्सचेंज बिनांस के मालिक ने ऐसी शातिर चाल चली कि FTX दिवालिया हो गया!

अश्विनी कुमार श्रीवास्तव-

पिछले कई महीनों से तेजी से नीचे आ रहा Crypto का ग्लोबल बाजार पिछले दो दिनों से फ्री फॉल का शिकार हो गया है। इन दो दिनों में ज्यादातर crypto टोकन औंधे मुंह नीचे आ चुके हैं और अभी भी यह गिरावट जारी ही है।

इसकी प्रमुख वजह दुनिया के सबसे बड़े crypto एक्सचेंज बिनांस के मालिक द्वारा दुनिया के तीसरे सबसे बड़े crypto एक्सचेंज FTX को जबरन खरीदने के लिए चली गई बेहद शातिर चाल को माना जा रहा है। बिनांस के मालिक ने कुछ रोज पहले FTX के अपने पास मौजूद सारे टोकन बेचने की धमकी दी, जिनकी कीमत दो बिलियन डॉलर से ज्यादा थी। इसके बाद FTX का टोकन ऐसे गिरा कि न सिर्फ कई बिलियन डॉलर स्वाहा हो बल्कि FTX भी दिवालिया हो गया।

इसका फायदा उठाकर बिनांस के मालिक ने FTX को खरीदने का ऐलान कर दिया। जाहिर है वह इस लड़ाई में जीत तो गए मगर इससे पूरा crypto बाजार तहस नहस हो गया। FTX की कंगाली से एक और बड़ा टोकन सोलाना भी बुरी तरह धराशाई होने लगा क्योंकि FTX के कई बिलियन डॉलर की हैसियत वाले मालिक सैम के पास सोलाना और कई crypto की अरबों डॉलर की होल्डिंग है।

चूंकि सैम FTX के कंगाल होते ही अब अपनी अरबों की दौलत कुछ ही घंटों में गंवा कर बिलिएनर से मिलियेनार रह गए हैं। संभव है कि जल्द ही वह अपनी बची खुची दौलत से भी हाथ धो बैठेंगे। उनके चलते सोलाना, बिटकॉइन और इथर आदि भी बुरी तरह से नीचे आ रहे हैं।

बहरहाल, चीन मूल के कनाडाई खरबपति चांग पेंग झाओ CZ ने crypto बाजार में जो गंदा खेल खेला है, उसने हाल ही में हुए कोरियाई मूल के kwan द्वारा अपने लूना टोकन से किए अरबों डॉलर के घोटाले की याद दिला दी है।

हाल- फिलहाल में crypto बाजार को मिले इन दो झटकों से यह बाजार ट्रिलियन डॉलर से नीचे आकर कई सौ अरब डॉलर की चपत दुनिया के लाखों- करोड़ों लोगों को लगा चुका है। अब देखना यह है कि इस झटके से यह बाजार अभी कितना नीचे और जाता है और कब तक इससे यह उबर पाता है…।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन