Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

मुख्यमंत्री के सलाहकार नियुक्त हुए साईं मनोहर को दैनिक भास्कर ने आईएएस बना दिया!

ममता मल्हार-

भास्कर ने मुख्य खबर में भी आईपीएस को आईएएस लिखा फिर फॉलोअप में भी। गजब कर रहे हैं।

जबकि ए साईं मनोहर मध्य प्रदेश कैडर के 1995 बैच के एक सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं, जिन्हें हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

वह मध्य प्रदेश पुलिस में एडीजी (ADG) इंटेलिजेंस के पद से 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

अपने तीन दशक के लंबे करियर में वह इंदौर के एसएसपी, भोपाल रेंज के आईजी, सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर और एडीजी साइबर जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

Hindi newspaper clipping reporting approval to appoint former IAS officer E. Sai Manoher as chief minister's adviser after relaxing rules (includes a photo of him).
Hindi newspaper clipping reporting that a senior official is appointed as adviser to the Chief Minister, featuring a portrait of an older man with white hair.

मालिक का पारा चढ़ना लाजिमी है..
मालिक भी भोपाल में बैठते हैं और भास्कर का देश भर में संचालन भी भोपाल से होता है।
भारी भरकम फौज भोपाल में तैनात है जिसमें काफी सारे संपादक लेवल के हैं रिपोर्टर भी मंजे हुए हैं पर तीस साल से अधिक भारतीय पुलिस सेवा में रहे साईं मनोहर को रिटायर होते ही अखबार ने IAS घोषित कर दिया। शीर्षक में ही नहीं खबर में भी। ऐसे में मालिक गुस्सा ना करे तो क्या करे। असली मालिक पाठक होता है उसे भी ग़लत जानकारी परोस रहे हैं
-प्रवीण मिश्रा

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन