Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

भड़ास4मीडिया की खबर पर लगी मुहर, टाइम्स नेटवर्क पहुंचे अमिश देवगन!

Man in a blue suit and glasses sits on a stage chair, holding a microphone and notes, speaking at a media event with a colorful backdrop.

न्यूज एंकर अमिश देवगन ने देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शामिल टाइम्स नेटवर्क के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में मैनेजिंग एडिटर के तौर पर जॉइन किया है। इस नियुक्ति के साथ ही भड़ास4मीडिया में पहले प्रकाशित खबर की पुष्टि हो गई है।

अमिश देवगन नोएडा से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वह Times TV Network के सीईओ और Times Media & Entertainment के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल को रिपोर्ट करेंगे।

टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने से पहले अमिश देवगन Network18 के हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ से जुड़े हुए थे। यहां वह लोकप्रिय शो ‘आर-पार’ को होस्ट करते थे। हाल ही में उन्होंने Network18 से इस्तीफा दिया था।

मीडिया जगत में ‘गुल्लू’ के नाम से चर्चित अमिश देवगन के टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने को नेटवर्क के हिंदी न्यूज ऑपरेशन में अहम नियुक्ति के तौर पर देखा जा रहा है।


मीडिया के एक वर्ग ने बगावत शुरू कर दी है।
रजत शर्मा ने तो खुलकर ज्ञानेश कुमार को लताड़ा है और गोदी मीडिया वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को कवर कर रही है।
दरअसल खबर है कि गोदी मीडिया का एक वर्ग मेहनताना बढ़ाने का काफी समय से मांग कर रहा है। सुधीर चौधरी को डीडी न्यूज़ 15 करोड़ रुपये देता है साल के । ये बात अमीश देवगन को पता चल गई है। अमीश देवगन एक सौ दस रुपया प्रति डिबेट की दर से भाजपा की तरफ से गला फाड़ फाड़ के बैटिंग करता था। एक सौ दस रुपये के लालच में उसने लाइव डिबेट में “दलाल भड़वा और गुल्लू” जैसी गालियां भी सुनी।
कल उसने न्यूज़ 18 छोड़ने का ऐलान कर दिया।
-नितेश सक्सेना

संबंधित खबर…

अब इस न्यूज़ चैनल में नफरती फसल उगाते देखे जा सकते हैं अमीश देवगन!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन