Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

पत्रकार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का चौकी इंचार्ज पर आरोप!

कन्नौज- छिबरामऊ कोतवाली की फर्रुखाबाद चौराहा चौकी इंचार्ज मनुज चौधरी पर पत्रकार गोपाल दुबे ने गाली-गलौज, अभद्रता और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकार ने जिलाधिकारी/पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक वायरल बाइक रील को लेकर दो युवतियों से विवाद हुआ था। दोनों युवतियों ने कोतवाली में शिकायत देकर पत्रकार पर वीडियो हटाने के लिए 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। पत्रकार का कहना है कि उसने वायरल वीडियो से जुड़े साक्ष्य पुलिस के सामने प्रस्तुत किए।

आरोप है कि कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे के फोन पर बुलाने के बाद चौकी इंचार्ज मनुज चौधरी ने पत्रकार को गाली-गलौज की और छेड़खानी जैसे फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। शिकायत में पूर्व में दी गई शिकायत पर समझौता करने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है।

पत्रकार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Scanned Devanagari document page with a header, subject line, and dense paragraphs—appears to be an official notice or memo.
एसपी को दिया गया पत्र
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन