Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

प्रसार भारती में एडवाइज़र बने हीरेंद्र झा, जिम्मेदारी क्या होगी जानिए!

Man in a red patterned shirt seated at a desk with a laptop in an office; a framed portrait hangs on the wall behind him.

सीनियर मीडिया प्रोफेशनल हीरेंद्र झा की प्रसार भारती में एडवाइज़र के रूप में एक नई पारी की शुरुआत हुई है। इस भूमिका में उनकी मुख्य जिम्मेदारी दूरदर्शन और प्रसार भारती के डिजिटल प्लेटफॉर्म WAVES के लिए अच्छे और उपयोगी कार्यक्रम तैयार करना होगा।

उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश दूरदर्शन और WAVES के लिए कुछ अच्छे शो तैयार करने की होगी। साथ ही उन्होंने अपने शुभचिंतकों से स्नेह और सहयोग बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह दिल्ली में हैं और मिलने के इच्छुक लोग उनसे मुलाकात कर सकते हैं।

अपनी नई पारी को लेकर हीरेंद्र ने क्या कुछ साझा किया है पढ़ें…

माँ बाबूजी का आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा ही है कि एडवाइज़र (प्रसार भारती) के रूप में नई पारी का शुभारंभ कर रहा हूँ। इस दौरान मूलतः मेरी ज़िम्मेदारी होगी कि दूरदर्शन और वेव्स के लिए कुछ अच्छे शोज़ बना सकूँ। प्रसार भारती जैसी प्रतिष्ठित संस्था को कुछ और समृद्ध कर सकूँ। आप सबका स्नेह और संग बना रहे। दिल्ली में हूँ। जब मन हो चले आइए। आभार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन