Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

युवक ने चैनल पर बाइट देते समय कट्टे से किया फायर

टीकमगढ़ के चंदेरा से खबर है कि चंदेरा थाने के ग्राम नुना में एक न्यूज टीवी चैनल को एक युवक द्वारा दिए जा रहे बयान के दौरान कट्टे से फायर होने से अफरा-तफरी मच गई। जब युवक बयान दे रहा था, तभी बोलेरो से आए करीब आधा दर्जन लोगों में से किसी एक ने कट्टे से फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी एक मकान की दीवार में गोली लगी। यह घटना पंचायत चुनाव एवं एक उम्मीदवार के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी हुई है।

टीकमगढ़ के चंदेरा से खबर है कि चंदेरा थाने के ग्राम नुना में एक न्यूज टीवी चैनल को एक युवक द्वारा दिए जा रहे बयान के दौरान कट्टे से फायर होने से अफरा-तफरी मच गई। जब युवक बयान दे रहा था, तभी बोलेरो से आए करीब आधा दर्जन लोगों में से किसी एक ने कट्टे से फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी एक मकान की दीवार में गोली लगी। यह घटना पंचायत चुनाव एवं एक उम्मीदवार के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी हुई है।

रविवार सुबह करीब 11 बजे हुई इस घटना से ग्राम नुना में सनसनी एवं दहशत फैल गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुलेरों में सवार तीन लोगों को पकड़ लिया एवं तीन लोग मौके पर ही बिना नंबर की बोलेरो छोड़कर भाग गए हैं। ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़कर कमरे बंद कर दिया था एवं चंदेरा पुलिस थाने में सूचना दे दी थी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों लोगों को अपने कब्जे में कर लिया है एवं बोलेरो को भी जब्त कर लिया है। बोलेरो में सवार होकर आए लोग ग्राम नुना के ही निवासी है, मौके पर चंदेरा थाना प्रभारी राकेश तिवारी एवं जतारा एसडीओपी एनके परिहार पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे।

चैनल से साक्षात्कार के दौरान चली गोली से आक्रोशित लोगों ने बोलेरो में सवार लोगों को दौड़ कर पकड़ने की कोशिश की तो बोलेरो में सवार किसी आरोपी ने भीड़ की तरफ एक और हवाई फायर कर दिया, लेकिन आक्रोशित लोग हिम्मत नहीं हारे और बुलेरों की तरफ बढ़ते गए, तीन लोग बोलेरो से भाग गए तथा तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

ग्राम पंचायत नुना में सरपंच पद के उम्मीदवार डॉ. चांदसी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर ग्राम के रामगोपाल शर्मा ने अधिकारियों से शिकायत की थी, जिसमें बताया गया था कि डॉ. चांदसी का जाति प्रमाण पत्र फर्जी है और इसकी जांच कर निरस्त किया जाना चाहिए। जब इस शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो मीडिया को बुलाया गया और प्रमाण पत्र के संबंध में संदीप संज्ञा के द्वारा बयान दिया जा रहा था। जिसको लेकर कुछ लोग आए और फायर किया।

यह पूरा मामला पंचायत चुनाव एवं सरपंच पद के एक उम्मीदवार के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा हुआ है नुना ग्राम पंचायत अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित है नुना पंचायत में एक दो उम्मीदवारों ने सरपंच पद के लिए फार्म भरे हैं। एक वहीं का मूल निवासी है तथा दूसरा उम्मीदवार डॉ. चांदसी कहीं बाहर का रहने वाला है। वह 5-6 साल से नुना में निजी क्लिनिक चलाता है। डॉ. चांदसी ने सरपंच पद के लिए नामांकन भरा है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि डॉ. चांदसी ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर फार्म भरा है वह अनुसूचित जनजाति का नही है तथा डॉ. चांदसी के प्रमाण पत्र को लेकर ग्राम नुना का ही निवासी संदीप संज्ञा एक न्यूज चैनल को बयान दे रहा था, वह फर्जी प्रमाण पत्र के बारे में चैनल को बता रहा था तभी एक बोलेरो में सवार होकर आए आधा दर्जन लोगों में से किसी ने कट्टे से फायर कर दिया। यह घटना सुबह 11 बजे करीब ग्राम के सरपंच के दरवाजे के पास मुख्य मार्ग पर हुई है।

प्रमाण पत्र के संबंध में बयान देने वाले संदीप संज्ञा ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को बताया कि बयान देने पर से लोगों ने उस पर गोली चलाई थी, तथा संयोग से गोली मुझे नहीं लगी और दीवार में लगी। पुलिस ने संदीप के बयान दर्ज कर लिये है। संदीप ने पुलिस को उन लोगों के नाम बताए हैं जो बुलेरों में सवार होकर आए थे, तथा नामजद लोगों के विरुद्ध पुलिस थाने में आवेदन भी दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना से नुना में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन