नई दिल्ली। जंतर-मंतर आंदोलन से जुड़े छात्रों के साथ मारपीट और धमकी के मामले में सत्यम पंडित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए रविवार (26 जुलाई 2026) को पुलिस अधिकारियों को औपचारिक शिकायत भेजी गई है। शिकायत पुलिस आयुक्त गाजियाबाद, डीसीपी नई दिल्ली तथा एसएचओ, संसद मार्ग थाना को ईमेल के माध्यम से प्रेषित की गई।

शिकायत सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अविनाश कुमार की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 173 के तहत भेजी गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि जंतर-मंतर के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन से जुड़े छात्रों के साथ कथित रूप से मारपीट, आपराधिक धमकी, रास्ता रोकने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने जैसी घटनाएं हुईं। शिकायत में इन आरोपों के आधार पर सत्यम पंडित और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है।
शिकायत के अनुसार, पुलिस से वायरल वीडियो की सत्यता की जांच, सीसीटीवी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा पीड़ित छात्रों और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया गया है।
हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो छात्रों के साथ कथित मारपीट होती दिखाई दे रही है। इस घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद मामले में कार्रवाई की मांग तेज हुई है।
फिलहाल इस शिकायत पर दिल्ली पुलिस या गाजियाबाद पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज होने अथवा किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
देखें संबंधित वीडियो-
https://www.facebook.com/share/v/1EWLDwWc8M/?mibextid=wwXIfr
मूल खबर-


