मीडिया और ब्रैंड सॉल्यूशंस क्षेत्र के अनुभवी कुणाल चित्रवंशी ने जी मीडिया (Zee Media) के साथ नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने 2 जुलाई से Ideation Lead, Assistant Vice President (AVP) – Brand Solutions के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।
ब्रैंड सॉल्यूशंस और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले कुणाल चित्रवंशी इससे पहले टीवी9 नेटवर्क (TV9 Network) में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (Creative Brand Solutions) के पद पर कार्यरत थे। वहां उन्होंने क्रिएटिव इंटीग्रेशन का नेतृत्व करते हुए कई प्रतिष्ठित ब्रैंड्स के लिए प्रभावशाली और इनोवेटिव कैंपेन तैयार किए।
जी मीडिया में नई भूमिका के तहत उनसे ब्रैंड सॉल्यूशंस और क्रिएटिव आइडिएशन को नई दिशा देने की उम्मीद की जा रही है।
पंकज श्रीवास्तव ने ‘द इकोनॉमिक टाइम्स बिजनेस वर्टिकल्स’ (The Economic Times Business Verticals) के साथ नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने यहां Head – Experiential Learning and Community Programs के पद पर जॉइन किया है।
नई जिम्मेदारी में पंकज श्रीवास्तव एक्सपीरिएंशियल लर्निंग और कम्युनिटी प्रोग्राम्स की रणनीति तैयार करने और उनके विस्तार का नेतृत्व करेंगे। उनके नेतृत्व में इंडस्ट्री कम्युनिटीज, ग्लोबल समिट्स, पॉडकास्ट्स और अन्य इनोवेटिव एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म्स का ऐसा इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा, जो बिजनेस लीडर्स, उद्यमियों और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स को एक साझा मंच पर जोड़ने का काम करेगा।
पंकज श्रीवास्तव इससे पहले जी मीडिया (Zee Media) में Vice President (IPs, Events & Special Projects) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने नवंबर 2024 में संस्थान जॉइन किया था और ब्रैंडेड कंटेंट इनिशिएटिव्स, नए इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज (IPs), इवेंट्स तथा स्पेशल प्रोजेक्ट्स के विकास और क्रियान्वयन का नेतृत्व किया।
जी मीडिया से पहले वह नेटवर्क18 (Network18) के साथ करीब दो दशक तक जुड़े रहे, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।



