Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

HNN न्यूज़ में मैनेजिंग एडिटर और चैनल हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे मुकेश कुमार!

Professional portrait of a middle-aged man with gray hair, wearing a tan suit and white shirt, arms crossed against a light, neutral background.

सुदर्शन न्यूज़ के पूर्व रेजिडेंट एडिटर और चैनल हेड मुकेश कुमार ने अब एचएनएन 24×7 के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। वह चैनल में मैनेजिंग एडिटर और चैनल हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही उनका प्राइम टाइम शो ‘प्रहार’ हर रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।

मुकेश कुमार की पहचान लंबे समय से एक राष्ट्रवादी पत्रकार के रूप में रही है। करीब तीन दशक के पत्रकारिता करियर में उन्होंने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत ‘प्रभात खबर’ से की थी। इस दौरान उन्हें वरिष्ठ पत्रकार और वर्तमान राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का मार्गदर्शन मिला। इसके बाद उन्होंने ईटीवी, सहारा समय, टोटल टीवी, साधना मीडिया ग्रुप और सुदर्शन न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में अहम जिम्मेदारियां निभाईं।

मीडिया जगत में मुकेश कुमार को कई क्षेत्रीय न्यूज चैनलों की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहने का भी अनुभव है। बताया जाता है कि उन्होंने तीन क्षेत्रीय न्यूज चैनलों की शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

एचएनएन 24×7 से जुड़ने के बाद अब वह चैनल के संपादकीय संचालन और कंटेंट रणनीति की कमान संभालेंगे। मीडिया जगत में उनकी नई पारी को लेकर चर्चा तेज है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन