Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

न्यूज़ चैनल्स की दोगलई और BJP की चाटुकारिता के कारण लोगों ने इन्हें देखना ही बंद कर दिया!

अनिल यादव-

News Channels का हाल,

तीन साल पहले India TV जैसे बड़े न्यूज़ चैनल के पास आधे घंटे के बुलेटिन के लिए 16 मिनट का विज्ञापन का स्लॉट हुआ करता था।

यानि कि 30 मिनट के न्यूज़ बुलेटिन में 14 मिनट की News और 16 मिनट का विज्ञापन।

लेकिन News Channels की दोगलई और बीजेपी की चाटुकारिता का आलम ये है कि अब लोगों ने न्यूज़ चैनल्स देखना बंद कर दिया है।

जिस वजह से India Tv जैसे बड़े चैनल के पास भी अब 30 मिनट के बुलेटिन में तीन मिनट का भी विज्ञापन नहीं है,

सभी बड़े चैनल्स का यही हाल है, लोगों के घरों में TV बंद पड़े हैं।

लोग सेट टॉप बॉक्स रिचार्ज नहीं करवा रहे हैं, लोग नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो देख रहे हैं, इंस्टाग्राम पर Reel देख रहे हैं, News के लिए यूट्यूब और ट्विटर देख रहे हैं।

जिस वजह से प्राइवेट कम्पनियों ने न्यूज़ चैनल्स की जगह Google, You Tube, X, Facebook और Instagram को विज्ञापन देना शुरू कर दिया है।

News Channels BJP सरकारों के विज्ञापन के पैसे पर डिपेंड हो गए हैं।

आप देखना न्यूज़ चैनल्स पर अब सिर्फ बीजेपी सरकारों के विज्ञापन ही चलते हैं।

सबसे ज्यादा आपको UP सरकार और योगी आदित्यनाथ के विज्ञापन नजर आएँगे, मोदी जी से भी ज्यादा।

क्योंकि अभी हाल ही में खुलासा हुआ है, कि जितने साल में मोदी ने अपने विज्ञापन पर 6 हज़ार करोड़ रुपये खर्च किए हैं, उतने ही साल में योगी सरकार ने विज्ञापन पर सात हज़ार करोड़ से ज्यादा अपने प्रचार में खर्च किए हैं।

ध्यान रखना, ये सब पैसा जनता का है, जिसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और सड़क निर्माण में खर्च होना चाहिए था।

ये भी पढ़ें…

टाइम्स नाउ और दूरदर्शन को इन दो पत्रकारों ने दिखाया आइना

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन