Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

टीवी9 और न्यूज़18 ने एबीपी की पत्रकार निधि तिवारी की फोटो लगाकर सुसाइड की खबर चला दी!

4पीएम नेटवर्क की पत्रकार निधि तिवारी जो हाल ही में एबीपी न्यूज में शामिल हुई हैं, उन्हें लेकर दो न्यूज चैनलों ने भ्रामक खबर परोसी है।

दरअसल, मामला एक सुसाइड से जुडा है। बस नाम का भ्रम हो गया। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निधि तिवारी नामक युवती ने सुसाइड किया था। न्यूज18 और टीवी9 भारतवर्ष ने खबर चलाई, लेकिन तस्वीर लगा दी एबीपी वाली निधि तिवारी की। बस यही मिस्टेक है।

निधि ने न्यूज़ 18 को टैग कर ट्वीट किया है-

“न्यूज18इंडिया वालों भांग खाकर बैठे हो क्या?

निधि तिवारी नाम की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की सुसाइड की खबर में मेरी फोटो चला दी,

कम से कम खबर चलाने से पहले ये तो वेरीफाई तो कर लिया करो कि जिस इंसान की पोटो लगा रहे हो वो वही है भी या नहीं।”

Screenshot of a tweet alleging a News18 India report about an influencer 'Nidhi Tiwari' suicide, with a TV studio backdrop showing an anchor on stage.

इसी तरह निधि ने टीवी9 को भी टैग कर लिखा है-

“टीवी9 भारतवर्ष वालों आप लोग भी

मैं खुद एक न्यूज़़ ऑर्गनाइजेशन में काम करती हूँ. मुझे पता है कि खबर कितनी जल्दी करनी होती है, कितना प्रेशर होता है लेकिन फिर भी…कम से कम एक बार वेरीफाई तो करना चाहिए.”

Social media post screenshot featuring a Hindi text message from user @NidhiTiwari2210 about a news influencer and a news article preview below.

ये Nidhi Tiwari इनके PCR मे कोई तुम्हारा दुश्मन नहीं बैठा है न?
-मनीष यादव, वरिष्ठ पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन