Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

सच को साफ़ कहना, तथ्यों और तर्कों के साथ लिखना, एक पत्रकार और लेखन की बुनियादी शर्त है, प्रयोजन और परिभाषा भी है!

Portrait of a smiling bald man wearing glasses and a dark collared shirt, indoors.

समीर चौगांवकर-

सोशल मीडिया पर मुझे प्रतिदिन पढ़ने वाले आप सभी मित्रों में से कई मित्र चाहते हैं कि मैं एक ही विचारधारा के पक्ष में लिखूं। आलोचना और आईना सिर्फ विपक्ष को दिखाऊ, सत्ता पक्ष को नहीं। सत्ता पक्ष की हमेशा प्रशंसा करूँ।

आज लगा कि स्पष्टीकरण देना चाहिए और इसलिए दे रहा हूँ कि मैं किसी विचारधारा से क़रीब होने के साथ ही मैं एक पत्रकार भी हूं। इस पेशे में 20 साल पूरे हो रहे हैं।इस नाते मेरे अपने कुछ पेशागत मान-मूल्य और सरोकार हैं।अगर कुछ मर्यादा है तो प्रतिबद्धता भी है।सच को सच कहना मेरे पेशे की अनिवार्य शर्त है।

लिखते समय एक लेखक और पत्रकार के तौर पर लिखता हूँ।

दोनों हैसियत में मैं समाज और अपने पाठकों के प्रति जवाबदेह हूँ। मेरे लिए देश और समाज के लोग सर्वोच्च है।

लेखन का प्राथमिक-प्रयोजन एक यह भी है कि अपने लेखन से एक ऐसी अनुगूँज रचना, जो लौटकर कहती हो- हाँ, मेरे भीतर भी यही था, किन्तु पत्रकार, तुमने कह दिया!”

सच को साफ़ कहना, तथ्यों और तर्कों के साथ लिखना, एक पत्रकार और लेखन की बुनियादी शर्त है, प्रयोजन भी है और परिभाषा भी है।

यह निर्णय लेखक और पत्रकार को करना है कि वह स्वयं को कहाँ पर देखना चाहता है, ख़ुद की छवि अपने पाठकों में कैसी चाहता है।

लिखते समय मेरी भरसक कोशिश होती है कि मेरी विचारधारा मेरे लिखने पर हावी ना हो। अक्सर सच को सच लिखने की कोशिश करता हूँ, कई बार सच को सच नहीं कह पाता हूँ तो आत्मग्लानि भी होती है।

जैसे मैं लिखते समय विचारधारा को, अपने राजनीतिक झुकाव को एक तरह रखकर लिखने की कोशिश करता हूँ, वैसे ही आप सब पढ़ने वाले मित्र भी अपने राजनीतिक झुकाव और विचारधारा को एक तरफ़ रखकर पढ़ा करें। यह संभव नहीं है कि एक विशेष वर्ग को ख़ुश करने के लिए ही मैं अपनी कलम चलाऊ।

सच को स्वीकार करना और सच समाज में सबके सामने लाना हम सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन