Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

संजय कुमार की टाइम्स नाउ से नई पारी, राजस्थान पत्रिका में निष्ठा बधानी की नियुक्ति

वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार ने Times Network के साथ नई पारी शुरू की है। उन्होंने Times Now Digital में Senior Editor (Special Projects) के तौर पर जॉइन किया है।

इससे पहले संजय कुमार करीब दो साल तक Zee Media के हाइपरलोकल न्यूज प्लेटफॉर्म PINEWZ में बतौर संपादक जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

बिहार के रहने वाले संजय कुमार को मीडिया में करीब 30 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो से की थी। इसके बाद वह न्यूज एजेंसी ANI में बिहार-नेपाल के हेड की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

संजय कुमार ने लंबे समय तक सहारा में भी काम किया, जहां उन्होंने ब्यूरो चीफ से लेकर आउटपुट हेड तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अलावा उन्होंने कुछ प्रोडक्शन हाउस के साथ भी काम किया है।

आर्यन नामक टीवी चैनल की लॉन्चिंग में भी संजय कुमार की अहम भूमिका रही है। वह महुआ टीवी, P7, न्यूज नेशन और इंडिया डेली लाइव जैसे न्यूज संस्थानों में भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।


निष्ठा बधानी राजस्थान पत्रिका में वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त

निष्ठा बधानी ने राजस्थान पत्रिका प्राइवेट लिमिटेड में वाइस प्रेसिडेंट-नेशनल अकाउंट्स के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए अपनी नई नियुक्ति की जानकारी साझा की।

इससे पहले निष्ठा बधानी करीब दो साल तक जियोस्टार में एसोसिएट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। अब वह राजस्थान पत्रिका में नेशनल अकाउंट्स से जुड़ी जिम्मेदारी संभालेंगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन