Connect with us

Hi, what are you looking for?

दिल्ली

सीजेपी कार्यकर्ता को देशद्रोही बताने वाली पोस्ट पर सुधीर चौधरी कोर्ट में फौरन सावरकर बन गए!

डीडी न्यूज के एंकर सुधीर चौधरी ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से जुड़े कार्यकर्ता विजय शेरावत की गलत पहचान करने वाली उनकी सोशल मीडिया पोस्ट हटा दी गई हैं। चौधरी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन ने जस्टिस तुषार राव गेडेला की अदालत को बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वे सभी पोस्ट हटा दी गई हैं, जिनमें शेरावत को संसद को नष्ट करने और भारत में नेपाल जैसे हालात पैदा करने की बात कहने वाले व्यक्ति के तौर पर पेश किया गया था।

यह मामला विजय शेरावत की ओर से दाखिल मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है। शेरावत ने सुधीर चौधरी, उनकी प्रोडक्शन कंपनी एस्प्रिट प्रोडक्शंस और प्रसार भारती (डीडी न्यूज) के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और 5 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। अदालत ने सितंबर की शुरुआत में प्रतिवादियों को समन जारी किया था।

शेरावत का आरोप है कि सुधीर चौधरी के ‘DECODE’ कार्यक्रम में उनकी तस्वीर दिखाते हुए उन्हें ऐसे व्यक्ति के तौर पर पेश किया गया, जिसने संसद को उखाड़ने और भारत को नेपाल जैसा बनाने की बात कही थी। शेरावत का कहना है कि वीडियो में ये बातें कहने वाला व्यक्ति वह नहीं था, बल्कि कोई दूसरा व्यक्ति था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि प्रसारण से पहले उनकी पहचान की पर्याप्त पुष्टि नहीं की गई और उनका पक्ष जानने की कोशिश भी नहीं हुई।

मामले की सुनवाई के दौरान चौधरी की ओर से अदालत को बताया गया कि उन्होंने पोस्ट खुद हटा दी हैं। उनके वकील ने कहा कि सोशल मीडिया इंटरमीडियरी को भी लिखा गया है कि अगर उनके नाम से किसी तीसरे पक्ष की पोस्ट मौजूद है तो उसे भी हटाया जाए। चौधरी की ओर से यह भी कहा गया कि पोस्ट हटाए जाने के बाद मामले में आगे कुछ बचा नहीं है। हालांकि, विजय शेरावत ने मुकदमा जारी रखने की इच्छा जताई।

शेरावत की ओर से दायर मुकदमे में कहा गया है कि प्रसारण के बाद संबंधित क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से फैली और उन्हें कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। मुकदमे के मुताबिक, उन्होंने 31 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्पष्टीकरण भी जारी किया था।

दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल मामले को खत्म नहीं किया है। अदालत ने कहा है कि मामले की अगली सुनवाई जनवरी 2027 में होगी। इस तरह सोशल मीडिया पोस्ट हटाए जाने के बावजूद मानहानि की मूल कार्यवाही जारी रहेगी।


News thumbnail: man in suit with a gavel, Bolta Hindustan logo, crowd image, Cockroach Janta Party badge, and a Hindi headline about a CJP worker.

किसी भी तरह की स्क्रुटिनी के सामने ये सूरमा तुरंत सावरकर के रोल में आ जाते हैं।
ये पंद्रह सोलह करोड़ रुपए सालाना वाले पत्रकार हैं। इनके अनेक क़िस्से हैं लेकिन यह सबसे ताज़ा है!
“DD न्यूज के लिए इतिहास की सबसे मंहगी एंकरिंग करने वाले सुधीर चौधरी ने कोर्ट में कहा कि, CJP (काकरोच जनता पार्टी) वर्कर को “देशद्रोही” बताने वाली सारी पोस्ट सोशल मीडिया से हटा ली हैं!”
CJP ने इन्हें कोर्ट में तलब करवा लिया था!
-शीतल पी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन