Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

जंतर-मंतर पर टाइम्स नाउ के पत्रकार को मार-पीटकर घड़ी-फोन भी छीन लिया!

Man in an orange unbuttoned shirt exposing his chest, gesturing with his right hand on a city street; a large truck and trees behind him, and keys hanging from his belt loop.

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन की कवरेज के दौरान Times Now के पत्रकार देव कोटक पर कथित हमले का मामला सामने आया है। पत्रकार का आरोप है कि रिपोर्टिंग के दौरान 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया, उनके साथ मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए और उनकी घड़ी व मोबाइल फोन छीन लिया।

घटना के बाद सामने आए वीडियो में देव कोटक की फटी हुई शर्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि भीड़ “गोदी मीडिया” के नारे लगा रही थी और लगातार उनके साथ धक्का-मुक्की व मारपीट करती रही। उनका दावा है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने बीच-बचाव करते हुए मानव श्रृंखला बनाई, जिसके बाद वह वहां से सुरक्षित निकल सके।

देव कोटक ने यह भी कहा कि उन्होंने इससे पहले सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके, प्रवक्ता सौरव दास और अभिषेक रांका का इंटरव्यू भी किया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले, 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कवरेज के दौरान Times Now Navbharat की पत्रकार ज्योति मिश्रा के साथ भी कथित अभद्रता और हमले की घटना सामने आई थी। उन्होंने भी कैमरे के सामने पूरी घटना का विवरण साझा किया था।


पिछले डेढ़ दशक में न्यूज़ चैनलों ने चाटुकारिता और बेशर्मी की जो इंतेहा की, उसका नतीजा सामने है। सत्ता के पक्ष में दिन-रात नैरेटिव गढ़ने वाले एंकर जनता के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं बचे। इसका खामियाजा रिपोर्टरों को भुगतना पड़ रहा है, जबकि उनकी कोई गलती नहीं है। वे सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। रिपोर्टरों को इस तरह निशाना बनाना गलत है। निंदनीय है।
-अजीत सिंह

Broadcast microphone lying on wet pavement among yellow leaves, with a shoe visible in the background.

टीवी चैनलों में सर्कुलर जारी ,कोई भी सत्ता के खिलाफ कोई वीडियो नहीं डालेंगे न ही यूथ की सपोर्ट वाले कोई आर्टिकल या पिक्चर , नहीं तो नौकरी जाएगी, मैं फिर कह रहा हूँ टीवी मीडिया से,सुधर जाओ अभी वक्त है जनता की आवाज बनो, वरना अब पिटने से कोई नहीं बचा पाएगा, स्टूडियो में बैठे चरण चुंबकों की सजा फील्ड का रिपोर्टर उठा रहा है, अगला नंबर स्टूडियो का होगा लिख लीजिए।
-कविंद्र सचान

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन