Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

दैनिक जागरण के उप राज्य संपादक का तुगलगी फरमान!

  • कानपुर में डेस्क के साथियों को पन्ने पर पेज का लेआउट तैयार और बिना पन्ने पर डमी तैयार मिलने आपरेटरों के पन्ना नहीं बनाने की हिदायत
  • सोशल मीडिया पर एआई से बनी 80 के दशक की फोटो को ट्रेंड देखकर डेस्क की पत्रकारिता को 80 के दशक में धकेल

कुछ दिनों पहले जागरण के प्रयोग के तौर पर कानपुर के संपादक रहे जितेंद्र शुक्ला को उत्तर प्रदेश का उप राज्य संपादक बनाया है। इसके बाद से वह लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं। इस क्रम में एक प्रयोग सामने आया है, जिसने रिपोर्टर और डेस्क प्रभारियों को परेशान कर दिया है।

इस आदेश के तहत अब सभी जिला प्रभारियों को शाम की सूची में 40 खबरें कम से कम रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कौन से खबर सिंगल, डीसी, टीसी या लीड, बाटम, टाप लगेगा। यह सब तय करके भेजना है। इसके बाद डेस्क प्रभारियों को वही सूची कागज पर बदलकर पेज के अनुसार तैयार करनी है।

ऐसे में डेस्क प्रभारी खबरें पढ़ें या पेज की डमी कागज पर तैयार करके आपरेटरों को दें। क्योंकि डमी तैयार करने में एक से दो घंटे लगेंगे। ऐसे में वह परेशान हो गए हैं। कुल मिलाकर आगे क्या होगा, यह तो आने वाले समय ही बताएगा।

एक कर्मचारी द्वारा भड़ास को भेजे गए मेल पर आधारित

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन