Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

एनडीटीवी में इस नए शो की कमान संभालेंगी पद्मजा जोशी!

एनडीटीवी (NDTV) की मैनेजिंग एडिटर पद्मजा जोशी अब दर्शकों के लिए एक नए साप्ताहिक राजनीतिक शो के साथ नजर आएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने नए शो ‘Politics Zindabad’ की घोषणा की है। शो का प्रसारण हर शुक्रवार रात 8 बजे होगा।

पद्मजा जोशी के मुताबिक, ‘Politics Zindabad’ में देश की राजनीति से जुड़े बड़े मुद्दों, खबरों और घटनाक्रमों पर चर्चा होगी। शो का खास लॉन्च एपिसोड इसी सप्ताह प्रसारित किया जाएगा। इस एपिसोड में IIT Bombay, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU), ‘छात्रों की गूंज’ और उत्तर प्रदेश में बुलडोजर स्वागत जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहेंगे।

पद्मजा जोशी ने पिछले साल NDTV में मैनेजिंग एडिटर के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली थी। वह NDTV 24×7 पर प्राइम टाइम एंकरिंग भी करती हैं। इससे पहले वह TV9 Network में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर थीं।

पत्रकारिता में लंबे अनुभव के दौरान पद्मजा जोशी स्टार न्यूज, हेडलाइंस टुडे, टाइम्स नाउ और TV9 Network जैसे संस्थानों में विभिन्न अहम भूमिकाओं में काम कर चुकी हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन