Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में पत्रकार गोविंद अवस्थी पर जानलेवा हमला, दो नामजद समेत आठ के खिलाफ FIR

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में पत्रकार गोविंद अवस्थी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने दो नामजद और करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों समेत कुल आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

घायल पत्रकार गोविंद अवस्थी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शाम को एक होटल से खाना खाने के बाद बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गोविंद अवस्थी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जाबिर और अजय को नामजद करते हुए करीब आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोविंद अवस्थी दैनिक समाचार पत्र भारत कनेक्ट के शाहजहांपुर ब्यूरो चीफ हैं। पत्रकार पर हमले की जानकारी मिलने के बाद पत्रकार संगठन सेंट्रल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (CJA) के अध्यक्ष, महामंत्री समेत संगठन के दर्जनों पदाधिकारी थाने पहुंचे। पत्रकारों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने घायल पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

First Information Report page showing district and unit, year 2026, FIR No. 0503, dated 20/09/2026 at 18:01, and a table of offenses with act names and section numbers, plus an occurrence section with a date window (19/09/2026) and a time period from 20:00 to 20:00.
NCRB form page showing tables for names, present addresses, relative’s names, reasons for delay, property details, UIDB number, and long Hindi explanatory text.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन