Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

अगस्त 2026 में 4पीएम यूट्यूब चैनल ने फिर रचा इतिहास, देखें लिस्ट

संजय शर्मा-

आपके प्यार ने फिर इतिहास रच दिया है.

अगस्त 2026 की यूट्यूब रैंकिंग में 4PM एक बार फिर देश का नंबर वन राजनीतिक कमेंट्री चैनल बनकर सामने आया है. अगस्त में अपलोड किए गए वीडियो पर 30 करोड़ 34 लाख से अधिक व्यूज और कुल व्यू मार्केट में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 4 PM ने फिर शीर्ष स्थान हासिल किया है.

यह केवल एक महीने की उपलब्धि नहीं है. पिछले लगभग चार वर्षों से 4 PM लगातार देश के सबसे अधिक देखे जाने वाले राजनीतिक डिजिटल प्लेटफॉर्मों में शीर्ष पर बना हुआ है.

हमारे पूरे नेटवर्क पर प्रतिदिन लगभग सवा करोड़ व्यूज आना कभी मेरा सपना था. आज देश की जनता ने उस सपने को एक जीवित इतिहास बना दिया है.

बिना किसी बड़े कॉरपोरेट घराने की ताकत, बिना सत्ता के संरक्षण और बिना किसी राजनीतिक दल के सहारे 4 PM ने यह मुकाम हासिल किया है. हमारी असली ताकत आप हैं. आपका विश्वास है. आपका प्यार है. सच सुनने और सच का साथ देने का आपका साहस है.

आज 4 PM को भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के 140 से अधिक देशों में देखा जा रहा है. दुनिया के अलग-अलग कोनों में बैठे करोड़ों दर्शक 4 PM की आवाज सुनते हैं, हमारे सवालों पर भरोसा करते हैं और हमारी बेबाक पत्रकारिता के साथ खड़े रहते हैं.

यह सम्मान किसी एक व्यक्ति या संस्थान का नहीं, बल्कि उस निर्भीक पत्रकारिता का सम्मान है जो सत्ता से सवाल पूछती है और जनता की आवाज बनती है.

इस उपलब्धि को और ऐतिहासिक बनाता है 4 PM UP, जिसने देश के शीर्ष 30 राजनीतिक यूट्यूब चैनलों में अपना स्थान बनाकर साबित कर दिया है कि 4 PM का विस्तार केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि राज्यों में भी मजबूत हो रहा है.

आज सोशल मीडिया की दुनिया में 4 PM एक चैनल भर नहीं रह गया है. 4 PM एक भरोसा है, एक आंदोलन है, एक ऐसी जन-आवाज है जिसे दबाना अब किसी के लिए संभव नहीं है. चार वर्षों तक लगातार शीर्ष पर रहकर 4 PM ने साबित कर दिया है कि देश की आत्मा 4 PM है.

इस ऐतिहासिक सफलता का पूरा श्रेय 4 PM के हर दर्शक, सब्सक्राइबर, रिपोर्टर, एंकर, संपादक और तकनीकी टीम के प्रत्येक साथी को जाता है. आपने हमारी खबरों को देखा, साझा किया, सवालों को ताकत दी और हर कठिन समय में हमारे साथ खड़े रहे.

आपका यही प्यार हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ाता है. हम वादा करते हैं कि न झुकेंगे, न डरेंगे और न सच से समझौता करेंगे. सत्ता किसी की भी हो, सवाल जनता के होंगे और आवाज 4 PM की होगी.

दिल की गहराइयों से आप सभी का धन्यवाद.

Two-column table of top political YouTube commentators by views market share for August 2026, listing rank, channel, views (millions), and share (percent). Left column ranks 1–15; right column ranks 16–30. DataBeings logo visible.

आपका भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.
आपका प्यार ही 4 PM की असली पहचान है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन