Connect with us

Hi, what are you looking for?

हरियाणा

यमुनानगर में डॉक्टर को ब्लैकमेल करने के आरोप में छह यूट्यूबर्स पर केस!

Hindi newspaper article about a doctor's complaint and police probe into a viral video; investigation underway and claims by police.

यमुनानगर। इंटरनेट मीडिया से वीडियो हटाने के नाम पर रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने फेसबुक पर बने एक पेज पर प्रसारित डॉक्टर से संबंधित वीडियो को डिलीट कराने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी।

मामला डॉ. अनिल अग्रवाल की शिकायत से जुड़ा है। डॉ. अग्रवाल की ओर से छह अगस्त को एसपी कार्यालय में शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि फेसबुक पर बने एक पेज पर अस्पताल से संबंधित वीडियो प्रसारित किया गया और उसे हटाने के एवज में 10 हजार रुपये मांगे गए।

शिकायत के साथ मामले से जुड़े फोटो और वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए। साइबर सेल ने जांच के बाद शिकायत को सही पाते हुए सेक्टर-17 थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर रविंद्र कुमार, संयम जैन, मंदीप कौर, मेहता, नीरज और मोहित वर्मा को नामजद किया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार के अनुसार, शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

हालांकि, नामजद लोगों की ओर से आरोपों को निराधार बताया गया है और उन्होंने किसी भी जांच के लिए तैयार होने की बात कही है।

Hindi document detailing a cybercrime case with suspects and monetary figures.
Hindi newspaper clipping with a bold headline about six YouTubers named in a blackmailing case in Yamunanagar; includes related news briefs about police investigations.

इस पूरे प्रकरण में भड़ास4मीडिया को कुछ यूट्यूबर्स की तरफ से बताया गया है कि अभी इस मामले की पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। वहीं, जिस डॉक्टर ने वसूली जैसा आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है वह कम्प्रोमाइज करके मामले को खत्म करना चाहते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन