Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज 11भारत चैनल झारखंड सरकार की स्वीकृत सूची से बाहर, विज्ञापन बंद

रीजनल चैनल न्यूज 11 भारत के मालिक अरुप चटर्जी जेल में बंद हैं. इस न्यूज 11भारत चैनल को झारखण्ड सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने अपने स्वीकृत सूची से बाहर करते हुए जोर का झटका धीरे से दिया है.

यहां बताते चलें कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की स्वीकृत सूची में सूचीबद्ध रहने वाले अखबार/चैनल/पोर्टल को ही सरकारी विज्ञापन मिलता है. चूंकि अब न्यूज 11 भारत झारखण्ड सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की स्वीकृत सूची से बाहर हो गया है, तो इसे राज्य सरकार द्वारा मिलनेवाले विज्ञापन भी अब नहीं मिलेंगे. वैसे झारखण्ड सरकार ने पिछले कई महीनों से इस चैनल को विज्ञापन देने पर रोक लगा दी थी.

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सूत्रों के मुताबिक न्यूज 11 भारत चैनल से कुछ दस्तावेज मांगे गये थे, जो न्यूज 11भारत प्रबंधन ने उपलब्ध नहीं कराये. इसकी वजह से न्यूज 11भारत को स्वीकृत सूची से हटा दिया गया. बताया जाता है कि न्यूज 11 भारत न्यूज चैनल द्वारा विहित प्रपत्र में आवेदन के साथ सभी वांछित दस्तावेज जमा नहीं कराए गए इस वजह से इसकी संबद्धता खत्म कर दी गई.

ज्ञातव्य है कि न्यूज 11भारत चैनल के मालिक अरुप चटर्जी विभिन्न अपराधिक मामलों में धनबाद जेल में बंद हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन