Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अडाणी समूह की घोषणा- खुले ऑफर में एनडीटीवी के शेयर खरीदने वालों को 48.65 रुपये प्रति शेयर अतिरिक्त मिलेंगे!

रंगनाथ सिंह-

अम्बानी समूह की कृपापात्र कम्पनी से करीब 29 प्रतिशत शेयर खरीदने के बाद गौतम अडाणी ने NDTV के बाकी शेयर खरीदने के लिए खुला ऑफर जारी किया। अडाणी समूह ने 294 रुपये प्रति शेयर का भाव खोला। उस दौरान अडाणी समूह ने करीब नौ प्रतिशत शेयर और खरीद लिए। उसके बाद प्रणय राय और राधिका राय ने 342.65 रु के भाव से अपने करीब 29 प्रतिशत शेयर अडाणी समूह को बेच दिए।

शुक्रवार को राय दंपती से खरीद की कागजी कार्रवाई पूरी हो गयी। शनिवार को बिना बाइलाइन वाली खबर छपी कि प्रणय राय को जो भाव मिला है नियमानुसार वही भाव खुले ऑफर के तहत शेयर बेचने वालों को भी मिलना चाहिए था।

अभी कुछ देर पहले अडाणी समूह ने घोषणा की कि खुले ऑफर के तहत जो शेयर खरीदे गए थे उनको भी अब 48.65 रुपये प्रति शेयर अतिरिक्त दिए जाएँगे क्योंकि एक अन्य प्रमोटर से 342.65 के भाव से शेयर खरीदे थे।

खबर छपने के बाद अडाणी समूह को कितने और खर्च करने पड़े इसकी गणना आप स्वयं कीजिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन