Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ से संचालित हो रहे इंडिया न्यूज़ यूपी/उत्तराखंड का शटर गिरा!

खबर है कि लखनऊ से जोरशोर से संचालित हुए इंडिया न्यूज़ यूपी/उत्तराखंड चैनल का शटर गिर चुका है. बताया जा रहा है कि फ्रेंचाईजी मॉडल पर चल रहे इंडिया न्यूज़ चैनल लखनऊ के संचालक चैनल का कोई बिजनेस मॉडल डेवलप नहीं कर पाए. इससे चैनल की माली हालत दिनों दिन कमजोर होती गई. इसी वजह से फ्रेंचाइजी मॉडल फेल हो गया और चैनल वापस नोएडा से संचालित किया जाने लगा है.

इस उलटफेर से विभिन्न संस्थानों को छोड़कर इंडिया न्यूज़ लखनऊ ज्वाइन करने वाले मीडिया कर्मी बहुत परेशान हैं. बीते दो दिनों से अब यह चैनल वापस नोएडा से संचालित हो रहा है. बताया ये भी जा रहा है कि लखनऊ के गोमती नगर से संचालित हो रहे इस चैनल में कार्यरत सभी कर्मियों की कई माह से तनख्वाह भी नहीं मिली है. इस चैनल को श्रेय शुक्ला लीड कर रहे थे.

फिलहाल इस चैनल को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. चैनल को कुछ लोगों ने अच्छा बिजनेस दिलाने का वादा किया था लेकिन ऐसा हो न सका. यूपी सरकार से भी ठीकठाक विज्ञापन नहीं मिला. आर्थिक हालत बिगड़ने के कारण चैनल चलाना मुश्किल हो गया और आखिरकार इंडिया न्यूज चैनल के दिल्ली के प्रबंधन ने चैनल को फिर से अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है.

इस प्रकरण पर चैनल के संपादक श्रेय शुक्ला से वाट्सअप के जरिए संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि चैनल का संचालन लखनऊ से नोएडा शिफ्ट कर दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन