Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनुराग सिंह ‘भारत एक्सप्रेस’ के मैनेजिंग एडिटर बने

नोएडा सेक्टर 63 से जल्द लॉन्च होने वाले हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ से वरिष्ठ पत्रकारों के जुड़ने का सिलसिला जारी है. ज़ी न्यूज में बतौर आउटपुट हेड अपनी जिम्मेदारी निभा रहे पत्रकार अनुराग सिंह ने ‘भारत एक्सप्रेस’ के साथ नई पारी की शुरूआत की है..उन्हें न्यूज चैनल का मैनेजिंग एडिटर बनाया गया है.

ढाई दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय अनुराग सिंह कई बड़े चैनलों में काम कर चुके हैं.. अनुराग सिंह ने अपने करियर की शुरुआत ‘अमर उजाला’ के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने ‘दैनिक जागरण’ और ‘दैनिक भास्कर’ में भी अपनी सेवाएं दीं .

वह वर्ष 2000 में ‘आजतक’ की लॉन्चिंग टीम में शामिल थे। वर्ष 2002 में जब ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज) मुंबई से शुरू हुआ, तब वह ‘आजतक’ में अपनी पारी को विराम देकर इसके साथ जुड़ गए और मुंबई में इसकी लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे।

इसके अलावा वर्ष 2006 में ‘IBN7’ (अब न्यूज18 इंडिया) की लॉन्चिंग टीम के साथ-साथ वह ‘न्यूज18 इंडिया’ की रीलॉन्चिंग टीम में भी शामिल रहे हैं। फिर यहां से अलविदा कहकर उन्होंने ‘जी न्यूज’ का रुख कर लिया था और अब उन्होंने नई शुरुआत करते हुए ‘भारत एक्सप्रेस’ जॉइन किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन