Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

वाह रे नवभारत, फ्रंट पेज पर एक ही खबर दो बार

सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक खबरों को ही प्राथमिकता देना नवभारत न्यूज पेपर के ऊपर इतना भारी पड़ रहा है कि अब तो उन्हें फ्रंट पेज पर भरने के लिए एक ही खबर को दो बार लगाने की जरूरत पड़ रही है।

जी हां, छोटी से छोटी और अक्सर बेसिर पैर की राजनीतिक खबर को फ्रंट पेज की लीड खबर बनाने वाले अखबार नवभारत ने 22 जनवरी के अंक में गजब की मूर्खता दिखाई है। इस अखबार ने पंकजा मुंडे की नाराजगी वाली खबर को फ्रंट पेज पर दो बार छाप दिया है।

हालांकि देखने में यह तो बहुत बड़ी गलती ही मानी जाएगी, परंतु जिस तरह से सिर्फ पॉलिटिकल खबरें ही अखबार में छापी जाती हैं, उसे देखकर ऐसा नहीं लगता कि यह गलती पहली बार की गई है। ऐसी गलतियों से इस अखबार ने न तो कोई सबक सीखा है और ना ही भविष्य में कोई सबक सीखने वाला है।

इस अखबार में काम कर चुके एक पूर्व पत्रकार के मुताबिक फिलहाल इसके महाराष्ट्र में 6 संस्करण हैं, पर सिर्फ दो संपादक हैं। एक संपादक नागपुर में बैठते हैं और दूसरे मुंबई में। बाकी चार एडिशन में भगवान भरोसे है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन