Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

उर्दू टाइम्स से सईद हमीद की छुट्टी, आलम रिज़वी और दानिश आज़मी जुड़े

खबर मुम्बई से प्रकाशित रोज़नामा उर्दू से है कि एडिटर सईद हमीद की छुट्टी हो गयी है। उनके स्थान पर आलम रिज़वी को एडिटर पद पर नियुक्त किया गया है। आलम रिज़वी मुम्बई उर्दू मीडिया जगत में पुराने पत्रकारों में से एक हैं। लगभग दो दशक से अधिक समय तक उन्होंने मुम्बई से प्रकाशित रोज़नामा इंकलाब के साथ काम किया है। वह सहाफत, इनदिनों जैसे अखबारों के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने अपनी नई पारी उर्दू टाईम्स मुम्बई के साथ शुरू की है।

इसी अखबार में ठाणे इलाके से बतौर रिपोर्टर दानिश आज़मी ने भी ज्वाइन किया है। दानिश आज़मी मुम्बई से प्रकाशित रोज़नामा राष्ट्रीय सहारा, अखण्ड महाराष्ट्र, मुम्बई मित्र, न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल में बतौर ठाणे जिला संवाददाता काम कर चुके हैं। दानिश आज़मी का शुमार ठाणे के बहुभाषी पत्रकारों में होता है। बटला हाउस एनकाउंटर और मुम्बई में 2008 की गिरफ्तारियों को लेकर राष्ट्रीय सहारा में प्रकाशित खबरों से सुर्खियों में आये थे। 2011 में शुरू हुए न्यूज़ एक्सप्रेस की टीम का हिस्सा बने। 2015 में न्यूज़ एक्सप्रेस को अलविदा कह दिया था। बतौर फ्रीलांस रिपोर्टर दिल्ली और मुम्बई से प्रकाशित कई पत्रिकाओं को सेवाएं दे रहे थे। हाल के दिनों में उर्दू टाइम्स के साथ काम कर रहे थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन