Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

बलिया: महिला की संदिग्ध मौत की रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार अजीत कुमार से CHC अधीक्षक की बदसलूकी, दिबांग ने की कार्रवाई की मांग

बलिया के सिकंदरपुर CHC में महिला की संदिग्ध मौत की रिपोर्टिंग करने पहुंचे Batangarh यूट्यूब चैनल के पत्रकार अजीत कुमार के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की का आरोप। वरिष्ठ पत्रकार दिबांग ने अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सिकंदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक महिला की संदिग्ध मौत की रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। Batangarh यूट्यूब चैनल के पत्रकार अजीत कुमार का आरोप है कि अस्पताल कर्मचारियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें रिपोर्टिंग करने से रोका।

वरिष्ठ पत्रकार दिबांग ने इस घटना पर सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- “पत्रकारिता का मतलब है जनता की आवाज़ बनना और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करना। Batangarh यूट्यूब चैनल के पत्रकार अजीत कुमार CHC, सिकंदरपुर, बलिया में एक महिला की संदिग्ध मौत की रिपोर्टिंग करने पहुंचे, तो अस्पताल के अधीक्षक ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें रोका। आखिर अस्पताल प्रशासन को क्या डर है? अधीक्षक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।”

दिबांग ने अजीत कुमार की हिम्मत, संयम और जज़्बे को सलाम करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार, यूपी के डीजीपी और बलिया पुलिस को टैग कर वीडियो देखने की अपील की है।

पत्रकार अजीत कुमार ने घटना का वीडियो साझा करते हुए बताया कि सिकंदरपुर अस्पताल में कथित तौर पर गलत दवा दिए जाने के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मरीजों को दवाएं बाहर से खरीदकर लाने के लिए कहा जाता है।

अजीत कुमार के मुताबिक मामले की रिपोर्टिंग के दौरान अस्पताल कर्मचारियों ने कथित तौर पर धक्का-मुक्की कर रिपोर्टिंग रोकने की कोशिश की। अस्पताल परिसर में दलालों की सक्रियता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

अब सवाल यह है कि क्या महिला की मौत की निष्पक्ष जांच होगी? मरीजों की सुरक्षा और पत्रकारों की स्वतंत्र रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?

देखें वीडियो-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास