Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

FSSAI बिसलेरी के पीछे क्यों पड़ा? बोतलबंद पानी के बाज़ार में अंबानी की एंट्री से जुड़ते सवाल

FSSAI ने बिसलेरी के खिलाफ मुकदमे की मंजूरी दी है। सौमित्र रॉय पूछ रहे हैं कि क्या बाकी सारे ब्रांड शुद्ध हैं, और इसे बोतलबंद पानी के बाज़ार में अंबानी की एंट्री से जोड़कर देख रहे हैं।

बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमे की मंजूरी पर FSSAI का पोस्टर

सौमित्र रॉय

FSSAI ने कल अचानक बिसलेरी के ख़िलाफ़ मुकदमे की परमिशन क्यों दे दी? क्या भारत में बिसलेरी को छोड़कर बाकी सारे ब्रांड शुद्ध हैं?

नहीं। तो फिर FSSAI बिसलेरी के पीछे क्यों पड़ा है?

आपको FSSAI का पक्ष तो सभी बताएंगे, लेकिन यह कोई नहीं बताएगा कि मोदी के मालिक अंबानी बोतलबंद पानी के बाज़ार में उतर चुके हैं।

रिलायंस के कैम्पा श्योर पैकेज्ड वाटर पर ग्राफिक

मतलब, ये सारा खेल अंबानी के लिए रास्ता खोलने का है, जिसके बारे में नरेंद्र मोदी ने कहा– कितना भी खिलाओ, इनकी भूख मिटती ही नहीं।

30 सितंबर 2025 को FSSAI ने गोवा प्लांट से छह सैंपल लिए थे। शुरुआती टेस्ट में पांच सैंपल सभी लागू मानकों को पूरा करते थे।

छठे सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर पाई गई, जबकि निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है।

बिसलेरी की 22 नवंबर 2025 की अपील के बाद FSSAI ने उस सैंपल को रेफरल लेबोरेटरी में दोबारा टेस्ट के लिए भेजा।

रेफरल लेबोरेटरी में ब्रोमेट निर्धारित सीमा के अंदर पाया गया, लेकिन सैंपल में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) का उल्लेख किया गया।

दोनों रिज़ल्ट में अंतर होने के कारण बिसलेरी ने स्पष्टीकरण देना ज़रूरी समझा।

बिसलेरी ने उसी सैंपल को एक FSSAI-अनुमोदित लैब में स्वतंत्र रूप से टेस्ट करवाया। उस टेस्ट में भी ब्रोमेट निर्धारित सीमा के अंदर था।

FSSAI ने अभी तक बिसलेरी को कोई नोटिस नहीं दिया है, लेकिन अंबानी के चैनलों ने बिसलेरी को घटिया बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

भारत में पानी को बाज़ार तक लाने में सत्ता से ज़्यादा गुनाह समाज का है, जिसने अपने पानी को संरक्षित करने की जगह सत्ता को सौंप दिया।

सत्ता ने पानी अंबानी और अडानी जैसे दलाल पूंजीपतियों को थमा दिया।

बिसलेरी के भारत में 143 प्लांट्स हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की कतरन: बिसलेरी का पानी असुरक्षित पाया गया, कार्रवाई
बिसलेरी सैंपल और कैम्पा श्योर लॉन्च की तारीख पर रणविजय सिंह का ट्वीट
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास