Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

क्या अपनी नाकामियों का ठीकरा अब सेठों पर फोड़ रहे हैं मोदी?

फिक्की के मंच से प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत से पूछा कि टैक्स में राहत के बावजूद नौकरियां और सैलरी क्यों नहीं बढ़ीं। इस पर सुशांत सिंह और कृष्ण कांत ने सवाल उठाए हैं।

फिक्की शताब्दी सम्मेलन में उद्योग जगत को नौकरियों और इनोवेशन की कमी पर घेरते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खबर की अख़बारी कतरन

क्या प्रधानमंत्री मोदी अब अपनी नाकामियों का दोष किसी और पर मढ़ने की अपनी प्रवृत्ति के चलते सेठों को निशाना बना रहे हैं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में फिक्की के शताब्दी वर्ष सम्मेलन में उद्योग जगत से तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स 30 से घटाकर 22 प्रतिशत किया, 12 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स में राहत दी और ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस से जुड़े सुधार किए, फिर भी उद्योग जगत ने रोजगार और अर्थव्यवस्था को उसके बदले में कोई बढ़ावा नहीं दिया। उन्होंने उद्योगपतियों से पूछा कि क्या उन्होंने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई, क्या कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई। उन्होंने यह भी कहा कि उद्योग जगत की भूख इतनी बड़ी है कि उसे कितना भी दिया जाए, कम ही पड़ता है।

गांधीजी के स्वदेशी का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत से आत्मनिर्भर बनने और आयात घटाने को कहा।

प्रधानमंत्री के इस भाषण पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सुशांत सिंह ने लिखा-

First it were the Muslims, then the opposition, then civil society and now Indian businessmen. This man keeps on finding someone else to blame for what is essentially something that stops at his desk.

Also, didn’t he know till now that businessmen are only after more profit?

वहीं कृष्ण कांत ने लिखा-

ये क्या हो रहा है???

सालाना दो करोड़ नौकरी का जुमला फेंकने वाले कॉरपोरेट को ताना मार रहे हैं कि हमने कॉरपोरेट टैक्स 30% से घटाकर 22% कर दिया, लेकिन आपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई क्या? नौकरी बढ़ाई क्या? आपको कितना भी खिलाओ, आपका पेट भरने वाला नहीं है।

यानी मोदी ने स्वीकार कर लिया है कि इनके कार्यकाल में कॉरपोरेट पहले से ज्यादा मुनाफे में है, लेकिन न रोजगार बढ़ रहा है, न लोगों की आमदनी बढ़ रही है।

कॉरपोरेट जगत को मंच से उलाहना दी जा रही है, यानी नीतियां फेल हो चुकी हैं। रोजगार पैदा करने और आमदनी बढ़ाने की कूवत सरकार में नहीं है, वह कॉरपोरेट की दया पर निर्भर है। यह दिन भी देखना था!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास