Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

लखनऊ : टाइम्स ऑफ इंडिया लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में

संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में टाइम्स ऑफ इंडिया ने अमर उजाला को नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। देवेश पांडेय नाबाद 77 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे।

संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच देवेश पांडेय (टाइम्स ऑफ इंडिया) को सम्मानित किया गया

संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

लखनऊ, 21 नवंबर 2026। राजीव श्रीवास्तव (3 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी के बाद देवेश पांडेय (77) व अब्बास रिजवी (36) की शानदार पारियों की सहायता से टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अमर उजाला को नौ विकेट से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए मैच में अमर उजाला 19.3 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट हो गया। टीम ने 33 रन पर पांच विकेट गंवा दिए।

अनुराग बाजपेयी (23), अनुज कुमार (22) व शुभम बंसल (11) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके। टाइम्स ऑफ इंडिया से राजीव श्रीवास्तव ने तीन जबकि इश्तियाक रजा व मोहसिन उस्मानी ने दो-दो विकेट चटकाए।

जवाब में टाइम्स ऑफ इंडिया ने 13.5 ओवर में एक विकेट पर 115 रन बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज देवेश पांडेय ने 45 गेंदों पर 12 चौके व एक छक्के से नाबाद 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके जोड़ीदार अब्बास रिजवी ने 36 गेंदों पर 4 चौकों से 36 रन बनाए।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 106 रन की शतकीय साझेदारी कर टीम की झोली में आसान जीत डाल दी। अमर उजाला से एकमात्र विकेट राजीव आनंद को मिला।

टाइम्स ऑफ इंडिया के देवेश पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ खेल पत्रकार अनंत मिश्रा ने प्रदान किया। टूर्नामेंट में केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर रविवार को दूरदर्शन व दैनिक जागरण के बीच मैच खेला जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास