Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संपादक पंचोली की बदतमीजी से अमर उजाला लखनऊ के दो और विकेट गिरे

लखनऊ से खबर है कि अमर उजाला से दो लोग छोड़कर चले गए. बताया जा रहा है कि ये लोग भी संपादक पंचोली के दुर्व्यवहार के कारण गए हैं. ऋषि मिश्रा और हेमंत पांडेय के अमर उजाला छोड़ जाने से फिर अमर उजाला लखनऊ चर्चा में है. सूत्रों के मुताबिक पंचोली ने किसी छोटी सी खबर को लेकर ऋषि मिश्रा को जलील किया. ऋषि मिश्रा पहले से ही संपादक के रवैये से नाराज होकर कुछ हफ्तों के लिए घर बैठ गए थे. काम पर लौटे तो फिर से हुए दर्व्यवहार के बाद इस्तीफा दे दिया.

वहीं हेमंत पांडेय भी अमर उजाला को अलविदा कह गए हैं. ज्ञात हो कि ऋषि मिश्रा नवभारत टाइम्स लखनऊ के संपादक सुधीर मिश्रा के छोटे भाई हैं जबकि हेमंत पांडेय वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर पांडेय उर्फ काका के बेटे हैं. अमर उजाला लखनऊ के गोविंद दीक्षित पहले से ही संपादक के खराब व्यवहार के कारण आफिस नहीं आ रहे हैं. इसके पहले भी दर्जनों लोग संपादक के अमानवीय बर्ताव के कारण अमर उजाला लखनऊ को अलविदा कर गए. पर इसका दूसरा पहलू ये है कि संपादक पंचोली को लगातार प्रबंधन एक अच्छे और सफल संपादक का तमगा दिए हुए है और उन्हें विदेश घुमाने से लेकर कई तरह की रियायतें सहूलियतें प्रदान कर रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन