Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लेमन, झंकार और एसटीवी समेत दस चैनलों के लाइसेंस रद्द, देखें पूरी लिस्ट

खबर है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दस चैनलों का लाइसेंस रद्द कर दिया है. इनमें लेमन, झंकार, एसटीवी समेत दस चैनल हैं. इनमें मां टेलीविजन नेटवर्क के चार चैनल भी शामिल हैं. एसटीवी एंटरप्राइजेज के चार चैनल हैं. लेमन एंटरटेनमेंट के दो चैनल हैं. इन तीनों कंपनियों के टीवी लाइसेंस केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षा मंजूरी देने से इनकार करने के कारण रद्द किए गए हैं.

जिन चैनलों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं-

मां टेलीविजन नेटवर्क
1- मां टीवी चैनल
2- मां गोल्ड चैनल
3- मां मूवीज चैनल
4- मां म्यूजिक चैनल

एसटीवी एंटरप्राइजेज
1- पंजाब टुडे चैनल
2- एसटीवी जम्मू-कश्मीर न्यूज चैनल
3- एसटीवी हरियाणा न्यूज चैनल
4- एसटीवी यूपी न्यूज चैनल

लेमन एंटरटेनमेंट
1- झंकार मूवीज चैनल
2- लेमन न्यूज चैनल

उधर, STV हरियाणा न्यूज़ की एडिटर नवजोत का कहना है कि चैनल प्रबंधन ने मंत्रालय के आदेश के खिलाफ कोर्ट से स्टे लिया हुआ है और पूरा मामला अब अदालत में है. जब तक अंतिम फैसला न आ जाए तब तक लाइसेंस रद्द का एकतरफा न्यूज प्रकाशित करना सही नहीं है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन