Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

ये मंत्री तो गुंडों-मवालियों की तरह सरेआम मारपीट करता है! देखें वीडियो

नीचे दिये वीडियो में हरे वाले कुरते में जो शख़्स मारपीट करने में जुटे हैं, वो बीजेपी की एक प्रदेश सरकार के मंत्री हैं। मंत्री भी ऐसे वैसे नहीं, कैबिनेट स्तर के। वित्त और शहरी विकास मंत्री। इनका लफ़ंगापन इनके पजामे से बाहर आने से ख़ुद को रोक न सका!

उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का मंगलवार की दोपहर हरिद्वार रोड पर स्थानीय युवक सुरेंद्र सिंह (नेगी निवासी शिवाजीनगर ऋषिकेश) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मंत्री, उनके सुरक्षाकर्मी और समर्थकों ने युवक की सड़क पर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

तीर्थनगरी ऋषिकेश के स्थानीय विधायक और प्रदेश के वित्त, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ख़ुद गुंडों की तरह सरेआम मारपीट करते हैं। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ शिवाजी नगर के युवक सुरेंद्र नेगी की कहासुनी हुई। इसके बाद मंत्री ने सड़क पर ही मवालियों की तरह जमकर मारपीट शुरू कर दी।

मंत्री के अलावा उनके गनर तथा समर्थकों ने युवक को खुलेआम दौड़ाकर पीटा। इस दौरान मंत्री जी द्वारा युवक पर हाथ साफ करते देख जनता भौचक्की रह गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ कर हिरासत में ले लिया।

फिलहाल झगड़े की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है कि किन कारणों से मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखें वीडियो-

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1653394419343831042?s=46&t=U1CVCnR1zSmcNHG0NFtVig

इस बीच वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि इस आदमी ने मेरे साथ गाली गलौज करी, मेरे कपड़े फाड़े, उसके बाद यह पूरा प्रकरण हुआ, मेरे कुर्ते से सारा सामान गायब हो गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन