Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूएनआई दिवालिया!

विजय सिंह-

देश की जानी पहचानी समाचार सेवा प्रदाता संस्था यूनाइटेड न्यूज एजेंसी (यूएनआई) के दिवालियापन और जल्दी बंद होने की सूचना मिल रही है. सूचना है कि यूएनआई के सभी बोर्ड सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है और शीघ्र ही एक रिसीवर की नियुक्ति सुनिश्चित है. आईजेयू के राष्ट्रीय महासचिव बलविंदर सिंह ने यूएनआई के दिवालियापन की खबर को दुखद कहा है.

Read more: यूएनआई दिवालिया!

बताया जा रहा है कि विगत कई महीनों से यूएनआई के पत्रकारों व अन्य कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है. चर्चा इस बात की भी है कि सरकार ने दिल्ली के रफी मार्ग स्थित यूएनआई मुख्यालय को प्रदत्त लीज समाप्त कर भवन खाली करने का आदेश दिया है.

इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (आईजेयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि यू एन आई कर्मचारी संघ के नेता एम एस यादव ने उन्हें विगत 72 महीनों से वेतन भुगतान नहीं होने की जानकारी दी है। विगत दिनों चंडीगढ़ में पत्रकार यूनियन महासंघ की बैठक में यूएनआई की बदहाली और कर्मचारियों के अनिश्चित भविष्य पर यूएनआई कर्मचारी यूनियन के नेता मोहनलाल जोशी ने विस्तृत से चर्चा की.

स्थायी कर्मचारियों का आरोप है कि संविदा पर रखे गए नए कर्मियों को समय पर वेतन दिया जाता है जबकि स्थायी कर्मचारियों को न तो समय पर वेतन दिया जाता है और न ही पूरा भुगतान किया जाता है.उन्होंने दावा किया कि पिछले 72 महीनों से कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Pradeep

    May 10, 2023 at 9:52 pm

    आधी अधूरी जानकारी

    • विजय सिंह

      May 18, 2023 at 12:50 pm

      यदि आपके पास विशेष जानकारी है तो कृपया साझा करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन