Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार आकर्षण उप्पल की गिरफ्तारी के खिलाफ मीडियाकर्मियों का धरना जारी

करनाल में सरकार के रजिस्ट्री घोटाले का खुलासा करने वाले स्वतंत्र पत्रकार आकर्षण उप्पल की गिरफ्तारी के खिलाफ स्थानीय पत्रकार लगातार धरने पर बैठे हैं। उधर सरकार कुछ अन्य धाराएं लगाकर प्रताड़ित करने के मूड में है।

Read more: भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार आकर्षण उप्पल की गिरफ्तारी के खिलाफ मीडियाकर्मियों का धरना जारी

Puneet Kumar Singh लिखते हैं-

पत्रकार आकर्षक उप्पल को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनका कसूर इतना है कि इन्होंने लाइव कैमरे पर भ्रष्ट तहसीलदार की पोल खोल दी और फिर खट्टर की पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. कल तक एक टीवी पत्रकार की गिरफ्तारी पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले सुधीर चौधरी, नाविका कुमार क्या इस मुद्दे पर भी कुछ बोलेंगे?

Deepender S Hooda का ट्वीट देखिए-

BJP-JJP सरकार के भ्रष्ट तंत्र का पर्दाफाश करने वाले करनाल के साहसी पत्रकार आकर्षण उप्पल की गिरफ्तारी बेहद चिंताजनक है। जमीन की रजिस्ट्री से लेकर अनाज की खरीद तक, करनाल भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका है। अहंकारी सरकार मीडिया को प्रताड़ित की बजाए भ्रष्ट अधिकारियों पर कारवाई करें। स्वतंत्र पत्रकार आकर्षण उप्पल का पूरा परिवार और मीडिया के साथी कल रात से उनकी रिहाई के लिये करनाल में धरनारत हैं। जब मुख्यमंत्री जी के गृहक्षेत्र में भ्रष्टाचार और तानाशाही का ये आलम है तो बाकी हरियाणा का तो भगवान ही रखवाला है इस सरकार में।

पत्रकार Mandeep Punia का ट्वीट-

हरियाणा की सीएम सिटी करनाल से पत्रकार आकर्षण उप्पल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने जमीन रजिस्ट्री घोटाले, अनाज घोटाले, तहसील में भ्रष्टाचार, प्रशासन की रिश्वतखोरी और नाकामी पर रिपोर्टिंग की है। तहसीलदार की कारगुजारियों पर खबर चलाने के कारण उनपर यह कारवाही की गई है।

Shubham shukla की प्रतिक्रिया देखें-

कल भावना किशोर, आज आकर्षण उप्पल परसों कोई और? कल पंजाब था, आज हरियाणा है कल कोई और राज्य? पत्रकारों कि विचार अलग हो सकते हैं लेकिन जब बात अभिव्यक्ति की हो तो पत्रकारों को लेफ्ट राइट छोड़ सच के लिए खड़ा होना चाहिए. हरियाणा में पत्रकार आकर्षण उप्पल की गिरफ्तारी क्यों?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन