Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भ्रष्ट सिस्टम को आईना दिखा रहा है सीएम सिटी का न्यूज़ पोर्टल “सिस्टम”!

गोरखपुर : सी एम सिटी के बेबाक और खोजी पत्रकार सत्येंद्र कुमार ने अपने तेवर को बरकार रखते हुए भ्रष्टाचारियों का फिर से स्टिंग आपरेशन कर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है । यह खुलासा इन्होंने अपने खुद के न्यूज़ पोर्टल “सिस्टम” पर किया है।

सी न्यूज़ भारत संस्थान में कार्यरत सत्येंद्र अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के साथ ही अब अपने न्यूज़ पोर्टल “सिस्टम” का संचालन भी कर रहे हैं। गोरखपुर में सिस्टम का लोकल कार्यालय लगभग बनकर तैयार है । आने वाले समय में यह पोर्टल जल्द ही लखनऊ से ऑपरेट होना शुरू हो जाएगा।

न्यूज़ पोर्टल “सिस्टम” की वेबसाइट पेज देखने से ऐसा आभास होता है कि इस पोर्टल पर सिस्टम तथा मीडिया में व्याप्त बेईमानी, भ्रष्टाचार और मक्कारी को प्रमुखता से आईना दिखाते हुए उनपर फोकस किया जाएगा।

सत्येंद्र कुमार अपनी खोजी और बेबाक पत्रकारिता की वजह से पहले से ही भ्रष्टाचारियों और बईमानों के गले मे हड्डी की तरह कुछ यूँ अटके हुए हैं कि न उन्हें निगलते बन रहा है और न उगलते । ये वही सत्येंद्र कुमार हैं जिन्होंने लगभग चार महीने पहले ड्रग माफिया तथा ड्रग डिपार्टमेंट के बीच चल रहे खेल का स्टिंग आपरेशन कर योगी के शहर में सनसनी मचा दी थी । भयानक तरीके से अरेस्टिंग कर इन्हें जेल भी भेजा गया था । आज भी इस मामले तथा साजिश में संलिप्त तमाम पत्रकार, वर्दीधारी तथा सरकारी नुमाईंदों के आपसी जुगलबंदी की जाँच कई स्टेजेज पर चल रही है ।

ये देखें-

https://fb.watch/llo9uLwXD3/

https://fb.watch/llo9uLwXD3/
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन