Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पांच लाख रंगदारी मांगने का वीडियो वायरल, ब्यूरो चीफ पर मुकदमा दर्ज, देखें वीडियो

यूपी के सीतापुर में दिशेरा टाइम्स के ब्यूरो चीफ का पांच लाख रंगदारी मांगने का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना लहरपुर पुलिस ने हिंदी दैनिक समाचार पत्र दिशेरा टाइम्स के जिला संवाददाता (ब्यूरो चीफ) ज्ञानेंद्र पांडे के विरुद्ध आईपीसी की धारा 384 व 504 के तहत अभियोग दर्ज किया है।

राष्ट्रीय हिंदू शिवसेना के ब्लॉक अध्यक्ष व ग्राम निबौरी निवासी शिवा तिवारी ने थाना लहरपुर में दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि उनको अपने सोशल मीडिया के व्हाट्सएप अकाउंट पर एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें दिशेरा टाइम्स के पत्रकार ज्ञानेंद्र पांडे निवासी लहरपुर द्वारा एक व्यक्ति से वार्ता करते हुए किसी से पांच लाख रुपये मांगने की बात कर रहे हैं। गाली गलौज कर रहे हैं तथा पूर्व में दो लाख रुपए प्राप्त करने की बात की। वीडियो की सीडी तैयार करा कर लाया हूं। अभियुक्त ज्ञानेंद्र पांडे का यह कृत्य अत्यंत निंदनीय है।

लहरपुर थाना पुलिस ने दिशेरा टाइम्स के जनपद सीतापुर के ब्यूरो चीफ ज्ञानेंद्र पांडे पर भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 384 व 504 के तहत नामजद अभियोग दर्ज किया है। इस मुकदमे की विवेचना लहरपुर थाने के उपनिरीक्षक जयनारायण को सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली से प्रकाशित “दिशेरा टाइम्स” समाचार पत्र उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (संबद्ध इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन) के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिवेदी का है।

वीडियो में गुनाहों की स्वीकारोक्ति

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सीतापुर के “दिशेरा टाइम्स” समाचार पत्र के जिला संवाददाता ज्ञानेंद्र पांडे एक कार के अंदर बैठे हैं। अपने बराबर में बैठे व्यक्ति से कह रहे हैं कि उनसे स्पष्ट कह देना कि रुपया लेंगे पूरे पांच लाख, उसमें से चार लाख 99,000 भी नहीं। नहीं तो अपना कारोबार बंद कर दें। जहां इतनी बात कहियो बड़े भाई तब हीं कहिऐं कि या लेउ पांच लाख दई आवो। हमारा एक उसूल है बड़े भाई, महीना में एक शिकार करते हैं, ऐसे आदमी की ऐसी तैसी करते हैं जो हमसे 10 गुना बड़ा है। लहरपुर के एक महाशय थे, यहीं दो लाख रुपये दे गए एक हफ्ता पहले।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

Video Rangdari

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन