Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदीजी वाले NDA में शामिल होते ही गोपाल कांडा हो गया इस केस से बरी!

शीतल पी सिंह-

गीतिका शर्मा ख़ुदकुशी मामले में गोपाल कांडा बरी। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का फ़ैसला। गोपाल कांडा बीजेपी के साथ है, NDA की हालिया बैठक में शरीक हुआ था।

गीतिका शर्मा इसकी एयरलाइंस में एयरहोस्टेस थी। गीतिका की आत्महत्या करने के छह महीने बाद उसकी मां ने भी बेबसी की वजह से आत्महत्या कर ली थी। कांडा तब हरियाणा राज्य की कांग्रेस सरकार के मंत्री थे जिसने उन्हें मंत्रिमंडल से हटाकर डेढ़ साल तक जेल में रक्खा।

जेल से निकलकर कांडा ने अपनी पार्टी बना ली, मोदीजी के NDA में शामिल हो गया और अब बरी भी हो गया।


अनुरंजन झा-

जब टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा था “No one Killed Jessica” तब देश में तमाम तरह के रोष देखे गए। महीनों अदालत के इस फैसले का विरोध हुआ और फिर जो हुआ वो इतिहास है। लेकिन वही समाज अब न तो आदित्य सचदेवा के हत्यारे रॉकी यादव के बरी होने पर और न ही गीतिका के अपराधी गोपाल कांडा के बरी होने पर प्रतिरोध कर पाता है क्यूंकि ऐसी घटनाएं इस नष्ट हो रहे भारतीय समाज का हिस्सा हो गई हैं और कानून तो अँधा था ही अब अदालतें भी अँधी-गूंगी-बहरी हो गई हैँ। अब आम नागरिक की ठसक “Will see you in court” आखिरी सांसे गिन रहा है और देश बस हूंबोहूंबो कर रहा है । कीजिए ….!


अरुण चंद्र रॉय-

गीतिका शर्मा का मामला 2012 में काफी चर्चित हुआ था। वह अपने एंप्लॉयर के अनुचित दवाब से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। दो साल बाद उसकी मां भी आत्महत्या कर ली थीं। आरोपी पर बलात्कार, अप्राकृतिक यौनाचार आदि संगीन अपराध की धाराएं लगी थीं।

मरने से पहले लिखी चिट्ठी में गीतिका ने आरोपी का नाम लिख कर गई थी। होना तो यह चाहिए था कि दोनों आत्महत्याओं को हत्या माना जाता लेकिन हुआ यह कि आज ग्यारह साल बाद अभियुक्त को दिल्ली उच्च न्यायालय ने आरोप मुक्त करके रिहा कर दिया है। ऐसे ही उदाहरणों से न्याय व्यवस्था पर भरोसा उठ जाता है। कुछ तो गड़बड़ी है सिस्टम में।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन