Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

पत्रकार शिवशंकर सिंह के निधन से मीडियाजगत मर्माहत

गया जिले के वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर सिंह का आज दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पीटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पैंतालीस वर्षीय श्री सिंह पिछले एक पखवाड़े से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे जिसके चलते उन्हे सर गंगाराम हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही गया के पत्रकारों और बुद्धिजीवियों में शोक की लहर दौड़ गयी। विगत 20 वर्षों से प्रिन्ट मीडिया से जुड़े शिवशंकर सिंह ने मगध क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम की थी। उन्होंने पत्रकारिता के उच्च मापदण्ड को स्थापित किए थे।

शिवशंकर

शिवशंकर के निधन की खबर सुनते ही जिला श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तथा अन्य पत्रकार यूनियन से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके असामयिक निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय महासचिव कमलेश कुमार सिंह, गया जिलाध्यक्ष डॉ. सरदार सुरेन्द्र सिंह, महासचिव श्याम भंडारी, कोषाध्यक्ष रंजन सिन्हा, नवलेश बर्थवार, वयोवृद्ध साहित्यकार गोवर्द्धन प्रसाद सदय, शमी अहमद, रत्नेश कुमार, सनत मिश्रा, मनीष भंडारी, कुमुद रंजन, नीरज कुमार, अक्षय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, सुभाष कुमार, संजीव कुमार सिन्हा, कमल नयन, देवव्रत मंडल, पंकज कुमार, अनूप चन्द्रा, नित्तम राज, सूर्य प्रताप श्रीकांत, विनय मिश्रा, भोला सरकार, अजीत कुमार, अरुण कुमार, सुनील नाग, नारायण मिश्रा, राजेश कुमार, मिक्की उर्फ राजेश सिंह, गणेश प्रसाद, नंदन शर्मा, गोपाल प्रसाद सिन्हा, डॉ. राजीव कुमार, रविशंकर कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, प्रियदर्शन, रौशन कुमार, कंचन कुमार सिन्हा, प्रसनजीत चक्रवर्ती, विमलेंदू चैतन्य, फैजान अजीजी, सहित अनेक पत्रकारों व बुद्धिजीवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ेंः

तड़पकर मर गए पत्रकार शिवशंकर, देखने तक नहीं गया ‘हिन्दुस्तान’ प्रबंधन का कोई अधिकारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ashish

    August 19, 2014 at 9:30 am

    It’s a bad news for us.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन