Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अपनी सकारात्मक सोच के साथ ‘POLICE MEDIA NEWS’ ने पूरे किये 5 साल

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के शेरपुर गांव के रहने वाले चन्दन राय द्वारा शुरू किए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म “पुलिस मीडिया न्यूज़”
(policemedianews.com) ने आज अपने 5 वर्ष पूर्ण कर लिए। पुलिस मीडिया न्यूज़ की शुरुआत 15 अगस्त 2018 को वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री श्री राम बहादुर राय के कर कमलों द्वारा हुई थी। इन पाँच सालों में पुलिस मीडिया वेबसाइट द्वारा पत्रिका और यूट्यूब चैनल भी शुरु किया गया।

पुलिस विभाग पर अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले इस डिजिटल ग्रुप ने कम समय में ही अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के पुलिस विभाग में बनाई। चाहे बात पुलिस के गुड वर्क की हो या पुलिस विभाग में तैनात जवानों की आवाज बनने की, पुलिस मीडिया न्यूज़ अपने कर्तव्य से कभी हिला नहीं।

अपने 5 साल के कार्यकाल में पुलिस विभाग मे अंदर की कमियों को निकालने की वजह से पुलिस मीडिया न्यूज़ एक समय पर बंद होने की कगार पर भी आ गया लेकिन विभिन्न परिस्थितियों से निकलकर आज भी पुलिस मीडिया न्यूज़ अपनी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।

Police Media News की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन