Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

काशी रेलवे स्टेशन पर बनवासी परिवार की चार साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या!

सेवा में,
संपादक महोदय ,

प्रकाशनार्थं : काशी रेलवे स्टेशन पर बच्ची के साथ यौन दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय के संदर्भ में दख़ल संगठन के साथ मृतका के परिवार द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन पत्र

महोदय,

आज 19 अगस्त 2023 को काशी रेलवे स्टेशन पर 4 वर्षीय बच्ची के साथ यौन दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय के लिए दख़ल संगठन द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन पत्र सौंपा गया।

लैंगिक भेदभाव और हिंसा के ख़िलाफ़ काम करने वाले संगठन दख़ल की ओर से ज्ञापन दिए जाने के दौरान महिला कार्यकर्ता खासी आक्रोशित दिखीं।

ज्ञातव्य है कि, 14 अगस्त 2023 की रात काशी रेलवे स्टेशन पर जिला चंदौली निवासी बनवासी परिवार की 4 वर्षीय बच्ची के साथ यौन दुष्कर्म किया गया है और उसकी नृशंष हत्या कर दी गई है।

परिवार असहाय और गरीब है। जंगल से पत्ता बीनकर बनारस आकर सपरिवार बेचता है। और कहीं भी जगह पाकर घुमन्तु की तरह रात बिता लेता है।

14 अगस्त की रात 2 बजे बेटी को पास न पाकर पिता माता परेशान हो गए। आसपास ढूंढने के क्रम में मुगलसराय चंदौली गए, वहाँ तलाश किया। रेलवे पुलिस, स्थानीय वेंडरों आदि से पूछा। अंततः हताश होकर पुलिस के पास गए।

पुलिस ने खोजबीन शुरू की। स्टेशन के पीछे राजघाट की ओर जाने वाले ढलान पर बच्ची की लाश मिली।

खास बात ये है कि ये वही रास्ता है जिसको पिछले एक महीने में प्रशासन द्वारा बलात जनहीन कर दिया गया है। किला कोहना से लोगो को हटा दिया गया। सर्व सेवा सँघ को अवैध बताकर ध्वस्त कर दिया गया। वँहा कोई मल्टी मॉडल स्टेशन विस्तार होगा। और होटल आदि व्यावसायिक निर्माण होंगे। इस विकास योजना से जो निर्जनता वँहा आई है, उससे अपराध घटित होने की संभावना पहले से ज्यादा बढ़ गयी है।

दख़ल संगठन की कार्यकर्ता ने बताया कि थाने पर सम्पर्क करने पर ‘जांच प्रचलन में है’ का सपाट सा बयान मिल रहा है। इसलिए आज हम दख़ल संगठन के लोग उक्त प्रकरण में डीएम साहब को निम्न बिंदुओं के अंतर्गत ज्ञापन देने आए हैं,

1 मृत बच्ची के अपराधी को जल्द से जल्द जेल भेजा जाए ।

2 विसरा और स्वैब जांच के लिए भेजा जाए ।

3 मृतका के परिवार को न्यायोचित मुवावजा मिले।

4 केस को महिला अपराध देखने वाली समर्पित विभाग को सुपुर्द करें। परिवार के साथ संवेदना पूर्वक व्यवहार किया जाए, उस परिवार की बच्ची की हत्या हुई है ये ध्यान दिया जाए।

5 पीड़ित परिवार गरीबी और बेबसी में अभी भी सड़क पर सपरिवार पत्ता बेचने को मजबूर है। इस बीच अमानवीय ढंग से मृतका के परिवार के ही लोगों को पुलिस बार बार थाने ले जा रही है। इसपर तत्काल रोक लगाई जाए।

6 जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले तत्वों पर ध्यान देकर कार्रवाई किया जाए। पुलिस के बयान से पता चला है कि सीसीटीवी कैमरे ना होने की वजह से अपराधी पकड़ में नहीं आया है, स्मार्ट सिटी और प्रस्तावित बहुउद्देशीय काशी स्टेशन के मानकों पर खरा उतरने के लिए कैमरा, पुलिस बल आदि सुरक्षा उपाय हों, ऐसी हमारी अपेक्षा है।

उक्त छः सूत्रीय मांग को लेकर दख़ल संगठन और पीड़ित का परिवार भी ज्ञापन देने और न्याय की गुहार लगाने आएं, परिवार का कहना था कि हमें अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं दिया गया है। परिवार के सदस्यों को थाने में लेजाकर 4 दिन से बंद किया गया है सही बात सबसे छुपाया गया है मेरी बेटी के साथ बुरा सुलूक हुआ है इन्ही तमाम बातों के साथ आज डीएम कार्यालय पंहुचा गया।

ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से मृतका के माता पिता समेत परिवार के 10 सदस्य और दख़ल संगठन से मैत्री, नीति, विजेता, दीक्षा, शिवांगी, शालिनी, नीलम, रंजू सिंह, सलमा, अनुज, अश्विनी, वल्लभाचार्य, रामजनम, मिथिलेश, माधुरी एडवोकेट, उपासना आदि मौजूद रहे।

प्रेषक
दख़ल संगठन, वाराणसी
9984720797

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन