Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के सबसे भरोसेमंद अफसर का आज जन्मदिन है!

मनीष पांडेय-

2022 के विधान सभा चुनावों के ठीक पहले मेरे हाथ एक खबर लगी । खबर थी की लखनऊ के डिफेंस कारीडोर में कई अफसरों ने नोटिफिकेशन के पहले ही अपने रिश्तेदारों और अपने करीबियों के नाम से जमीन खरीदी और फिर उसका चार गुना मुआवजा उठा लिया ।

इस खबर को कुछ सबूतों के साथ मैने ट्वीट किया और खबर चलाई । थोड़ी देर बाद ही मेरे पास तत्कालीन अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी साहब का फोन आया । उन्होंने मुझसे तत्काल सारे पेपर मांगे । मैने उन्हे उपलब्ध करवाया और उन्होंने सीधे तत्कालीन जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश साहब को इस मामले में निर्देशित किया और उसके तुरंत बाद राजस्व विभाग के कुछ अफसर सस्पेंड किए गए ।

उस जांच में कुछ और अफसरों के नाम भी थे उनपर भी कार्यवाही हुई और उन्होंने एक भ्रष्टाचार के बड़े खेल का अंत कर दिया । मगर आज कल तो ऐसे मामलो को उजागर करने में भी डर लगता है की लिखने के बाद जाने कौन कौन सी धाराएं लगाकर लिखने वालें पर ही मुकदमा दर्ज हो जाय ।

उस समय अयोध्या में हुए जमीनों के खेल का मुद्दा विपक्ष जोर शोर से उठा रहा था लेकिन अवनीश अवस्थी साहब ने तत्काल निर्णय लेकर इसे एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा जो सरकार के खिलाफ बनाया जा सकता था उसे खत्म कर दिया । आज सीएम योगी के इसी भरोसेमंद अफसर का जन्मदिन है जो अब सीएम योगी के सलाहकार बनकर आज भी उनके साथ हैं ।

आज उनका जन्मदिन है तो सोचा की आप सबसे अपना अनुभव साझा करूं । ऐसे अफसर हमेशा याद किए जाते हैं वो चाहे सरकार में हो या नही । अवनीश अवस्थी सर का कार्यकाल बतौर आई ए एस अफसर शानदार रहा है । जन्मदिन की शुभकामनाएं सर …

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन