Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू के विभागाध्यक्ष श्रीकान्त श्रीवास्तव ब्रिटिश नागरिक हैं?

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कथित रूप से एक ब्रिटिश नागरिक को केजीएमयू में प्रोफेसर बनाए रखने और इसके साथ ही हाल में विश्वविद्यालय की यूजीसी सेल का विभागाध्यक्ष बनाए जाने के संबंध में सख्त आपत्ति करते हुए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से जांच कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ श्रीकान्त श्रीवास्तव 2010 से केजीएमयू में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर के रूप में सेवा कर रहे हैं जबकि वह ब्रिटिश नागरिक बताए जाते हैं.

अभिलेखों के अनुसार उनके द्वारा सिंगापुर मेडिकल एसोसिएशन को 20 जनवरी 2014 को भरे गए एक फॉर्म में उन्होंने स्वयं को ब्रिटिश नागरिक बताया तथा सिंगापुर में प्रेक्टिस करने का दावा किया था.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं को सिंगापुर में प्रैक्टिस करना और ब्रिटिश नागरिक होना बताता हो, उन्हें केजीएमयू में प्रोफेसर की नियुक्ति देना और उसके साथ यूजीसी सेल का विभाग का अध्यक्ष बनाया जाना प्रथमदृष्टया नियमों का घोर उल्लंघन जान पड़ता है.

अतः उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जांच करते हुए मामले में दोषी पाए गए समस्त अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन