Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मथुरा के टीवी पत्रकार हरीश माहौर का निधन, परिजनों को शासन ने 20 लाख दिया

मथुरा। विगत २१ दिसम्बर को टीवी पत्रकार हरीश माहौर के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को जनपद भर के पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित कर आत्मा की शांति एवं परिजनों को धैर्य बंधाने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी नितिन बंसल से मिलकर मृतक पत्रकार के बच्चों व परिजनों को आर्थिक सहायता व आवास प्रदान किये जाने की मांग की।

मथुरा। विगत २१ दिसम्बर को टीवी पत्रकार हरीश माहौर के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को जनपद भर के पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित कर आत्मा की शांति एवं परिजनों को धैर्य बंधाने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी नितिन बंसल से मिलकर मृतक पत्रकार के बच्चों व परिजनों को आर्थिक सहायता व आवास प्रदान किये जाने की मांग की।

श्री उपमन्यु की पहल पर डीएम नितिन बंसल ने तत्काल संस्तुति कर सहायता आवेदन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फैक्स द्वारा भेज दिया है। पत्रकारों की पहल पर आज उस परिवार के लिए पत्रकारों ने आपस में सहयोग राशि एकत्रित करना शुरू कर दिया है। ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने मृतक पत्रकार परिवार को सहायता राशि में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के विशेष सहयोग का आभार प्रकट किया। पत्रकार के असमायिक निधन पर हुई शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार अनंत स्वरूप वाजपेयी देशभक्त, पुनीत शर्मा, योगेश जादौन, संजीव मिश्रा, पवन नवरतन, महेश रावत, विजय कुमार गुप्ता, नितिन गौतम, हरेन्द्र चौधरी आदि मौजूद थे।

मृत पत्रकार के परिवार को मिले 20 लाख, रंग लाई ब्रज प्रेस क्लब व उप्र मान्यता संवाद समिति की पहल
पत्रकार हरीश माहौर के आकस्मिक निधन पर ब्रज प्रेस क्लब व उप्र मान्यता संवाद समिति द्वारा संयुक्त रूप से की गई मुआवजे की पहल रंग लाई है। मृत परिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहायतार्थ राशि के रूप में 20 लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा की है। बता दें कि ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी नितिन बंसल से मिलकर मृतक के बच्चों व परिजनों को आर्थिक सहायता और आवास प्रदान किये जाने की मांग की थी। उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष की पहल पर डीएम नितिन बंसल ने मात्र दो घंट के भीतर तत्काल संस्तुति कर सहायता आवेदन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फैक्स द्वारा भेज दिया है। इसी पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को मुख्समंत्री ने मृत पत्रकार हरीश माहौर के परिजनों को 20 लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा की है। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन