Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

मथुरा के टीवी पत्रकार हरीश माहौर का निधन, परिजनों को शासन ने 20 लाख दिया

मथुरा। विगत २१ दिसम्बर को टीवी पत्रकार हरीश माहौर के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को जनपद भर के पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित कर आत्मा की शांति एवं परिजनों को धैर्य बंधाने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी नितिन बंसल से मिलकर मृतक पत्रकार के बच्चों व परिजनों को आर्थिक सहायता व आवास प्रदान किये जाने की मांग की।

<p>मथुरा। विगत २१ दिसम्बर को टीवी पत्रकार हरीश माहौर के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को जनपद भर के पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित कर आत्मा की शांति एवं परिजनों को धैर्य बंधाने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी नितिन बंसल से मिलकर मृतक पत्रकार के बच्चों व परिजनों को आर्थिक सहायता व आवास प्रदान किये जाने की मांग की।</p>

मथुरा। विगत २१ दिसम्बर को टीवी पत्रकार हरीश माहौर के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को जनपद भर के पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित कर आत्मा की शांति एवं परिजनों को धैर्य बंधाने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी नितिन बंसल से मिलकर मृतक पत्रकार के बच्चों व परिजनों को आर्थिक सहायता व आवास प्रदान किये जाने की मांग की।

श्री उपमन्यु की पहल पर डीएम नितिन बंसल ने तत्काल संस्तुति कर सहायता आवेदन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फैक्स द्वारा भेज दिया है। पत्रकारों की पहल पर आज उस परिवार के लिए पत्रकारों ने आपस में सहयोग राशि एकत्रित करना शुरू कर दिया है। ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने मृतक पत्रकार परिवार को सहायता राशि में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के विशेष सहयोग का आभार प्रकट किया। पत्रकार के असमायिक निधन पर हुई शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार अनंत स्वरूप वाजपेयी देशभक्त, पुनीत शर्मा, योगेश जादौन, संजीव मिश्रा, पवन नवरतन, महेश रावत, विजय कुमार गुप्ता, नितिन गौतम, हरेन्द्र चौधरी आदि मौजूद थे।

Advertisement. Scroll to continue reading.

मृत पत्रकार के परिवार को मिले 20 लाख, रंग लाई ब्रज प्रेस क्लब व उप्र मान्यता संवाद समिति की पहल
पत्रकार हरीश माहौर के आकस्मिक निधन पर ब्रज प्रेस क्लब व उप्र मान्यता संवाद समिति द्वारा संयुक्त रूप से की गई मुआवजे की पहल रंग लाई है। मृत परिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहायतार्थ राशि के रूप में 20 लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा की है। बता दें कि ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी नितिन बंसल से मिलकर मृतक के बच्चों व परिजनों को आर्थिक सहायता और आवास प्रदान किये जाने की मांग की थी। उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष की पहल पर डीएम नितिन बंसल ने मात्र दो घंट के भीतर तत्काल संस्तुति कर सहायता आवेदन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फैक्स द्वारा भेज दिया है। इसी पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को मुख्समंत्री ने मृत पत्रकार हरीश माहौर के परिजनों को 20 लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा की है। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement