Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार सुप्रिया रॉय को 24 देशों के ‘एशियन गेम्स इन फिलीपींस’ में मिला छठा स्थान, देखें तस्वीरें

वरिष्ठ पत्रकार सुप्रिया रॉय के बारे में सूचना है कि उन्होंने ‘एशियन गेम्स इन फिलीपींस’ की प्रतियोगिता में पार्टीसिपेट किया था, जिसकी फाइनल रेस में वे छठे स्थान पर रहीं हैं. बता दें कि सुप्रिया रॉय वरिष्ठ पत्रकार स्व. आलोक तोमर की पत्नी हैं.

भड़ास को मिली जानकारी के अनुसार ये प्रतियोगिता 24 देशों के प्रतिभागियों के बीच हुई है. जिसे महिलाओं व पुरूषों की अलग-अलग उम्र व कटेगरी के मुताबिक आयोजित की गई थी. 57 वर्षीय सुप्रिया रॉय ने 57 से 59 वर्ष की ‘एशियन मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप वर्ग’ में छठा स्थान लाने का गौरव हासिल किया है.

इस प्रतियोगिता में 35 वर्ष से लेकर 100 साल तक के महिला व पुरूषों ने विभिन्न कटेगरी के अनुसार पार्टीसिपेट किया था. गौरतलब है कि सुप्रिया रॉय नवभारत टाइम्स, सीएनइबी जैसे टॉप लेवल संस्थानों में काम कर चुकी हैं. वे देश की जानी-मानी महिला पत्रकारों में से एक हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन